नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने कुल 439 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। इन
रिक्तियों को ऑफिसर-क्रेडिट, मैनेजर और सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों से भरा
जाएगा।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन
14 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। पद, योग्यता और आवेदन प्रक्रिया से जुडी
जानकारियां इस प्रकार हैं...
ऑफिसर क्रेडिट के कुल पद 217 हैं जिनमें अनारक्षित-117 हैं। इसके लिए
योग्यता 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम की डिग्री,साथ ही एमबीए/ बिजनेस
मैनेजमेंट या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है। या
अभ्यर्थी सीए या सीडब्ल्यूए की अंतिम परीक्षा में पास हो। आयु सीमा 1
अप्रैल 2016 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल हो।
वेतनमान
23,700 से
42,020 रूपये है।
इसी तरह मैनेजर के कुल 200 (अनारक्षित-103)पदों के लिए सीए या सीडब्ल्यूए
की अंतिम परीक्षा में पास या न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम
डिग्रीधारी,साथ ही बिजनेस मैनेजमेंट या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी
डिप्लोमा या एमबीए डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 1
अप्रैल 2016 को न्यूनतम 28 साल और अधिकतम 35 साल हो। वेतनमान 31,705 से
45,950 रूपये होगा।
इसके अलावा सिक्योरिटी ऑफिसर के कुल 22 पद रिक्त हैं।