स्व. हरिदेव जोशी की जयन्ती पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 दिसम्बर 2019, 2:00 PM (IST)

जयपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरिदेव जोशी की जयन्ती पर मंगलवार को विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह ने स्व. जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावांजलि दी । स्व .जोशी के परिजनों में सुरेश जोशी और बीरबाला जोशी ने पुष्प् अर्पित कर स्व. जोशी को श्रदांजलि दी ।

विधान सभा के वरिष्ठ उप सचिव दिनेश कुमार जैन सहित विधानसभा के अधिकारियों ने भी स्व. जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे