कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कुशासन के खिलाफ भाजपा का सामूहिक उपवास और धरना, देंखे फोटोज

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 दिसम्बर 2019, 5:04 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर एवं देहात (उत्तर-दक्षिण) की ओर से आज कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर गांधी सर्किल, जे.एल.एन. मार्ग पर कुशासन के खिलाफ सामूहिक उपवास व धरने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक वर्ष में राजस्थान के किसान, युवा, महिला एस.एस., एस.टी. जाति के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहें है।

कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन राजस्थान के 68 लाख किसान आज भी गहलोत कि कर्जा माफी का इंतजार कर रहा है। बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहें हैं, महिलाओं पर अत्याचार राजस्थान में तेजी से बढ़ा हैं, राजस्थान में प्रत्येक वर्ष में 1 लाख 76 हजार मुकदमें दर्ज किए गए हैं जो राजथान की कानून व्यवस्था की स्थिति बताने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान की स्वास्थ्य की सेवाएं पूर्णतया वेंटीलेटर पर हो चुकी हैं, भामाशाह कार्ड को बंद कर दिया गया हैं, केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए आष्युमान भारत को राजस्थान में लागू नहीं किय गया हैं, राजथान की जनता के साथ अन्याय हैं। पूनियां ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले 5 माह में तेजी से काम किया है। धारा 370 हटाया, 3 तलाक कानून लागू किया, सम्मान नागरिकता एन.आर.सी. सी.ए.बी. तथा राम मंदिर का निमार्ण का भार प्रस्थत करने में र्केन्द्र सरकार ने अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, देहात के अध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा, फूलेरा के विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, बस्सी के पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजा राजेन्द्र सिंह, हवामहल के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, विराटनगर के पूर्व विधायक फूलचन्द भिण्डा, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अलका सिंह, मंत्री मुकेश दाधीच, भाजपा दक्षिण के अध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, शहर भाजपा के मंत्री लक्ष्मीकान्त पारीक, देहात के महामंत्री जितेन्द्र शर्मा, जयपुर शहर कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा (मूर्तिकार), अनिल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर उपवास रखकर धरना दिया।