गीता के उपदेशों को व्यवहार में लाने से जीवन में उत्तरोतर प्रगति होगी: राज्यपाल कलराज मिश्र

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 दिसम्बर 2019, 9:27 PM (IST)

जयपुर। विवेकानंद केंद्र द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल के सभागार में "कृष्ण का नीति शास्त्र" विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि "कृष्ण का जीवन संघर्षमय था। उन्होंने कभी धैर्य नहीं खोया। हर कदम पर सभी को साथ लेकर चले। अपनी शक्ति को केन्द्रीभूत रखा, जिससे उन्हें सफलता मिली।"

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि "भगवान श्री कृष्ण सार्वकालिक अनुकरणीय हैं। उनकी सकारात्मक पहल से समाज को सही दिशा मिल सकी। आज के समय में भी गीता के उपदेश प्रासंगिक है।" राज्यपाल ने कहा कि "गीता के उपदेशों को व्यवहार में लाया जाना चाहिए। इससे जीवन में उत्तरोतर प्रगति होगी।" समारोह को पदमश्री निवेदिता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भवानी लाल माथुर, सीताराम सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे