पूर्व गृहराज्य मंत्री आई डी स्वामी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 दिसम्बर 2019, 8:25 PM (IST)

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से 2 बार सांसद रहे आई डी स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वामी 90 वर्ष के थे और ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि "दिवंगत आईडी स्वामी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होनें 2 बार सांसद व देश के गृहराज्य मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।"

आई डी स्वामी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल प्रात: 11 बजे करनाल के अर्जुन गेट स्थित शिवपुरी में किया जाएगा। बता दें कि आई डी स्वामी की आज प्रात: अचानक तबीयत खराब हो गई थी, उनको उपचार के लिए फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे