जब रेबेल को 'कैट्स' के लिए जैसन को चाटना पड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 दिसम्बर 2019, 5:06 PM (IST)

लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री रेबेल विल्सन ने उस वाकया को याद किया जब उन्होंने 'कैट्स' के एक दृश्य के लिए गायक जैसन डैरुलो को पूरे दिन चाटा था और फिल्म के फाइनल एडिटिंग में उसे हटा दिया गया। एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश चैट शो के मेजबान जोनाथन रॉस से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्माने के दौरान दोनों किरदारों को एक दूसरे को चाटना था और मजेदार बात तो यह है कि उन्हें जैसन के साथ यह दृश्य कर मजा आया था।

'द जोनाथन रॉस शो' के शनिवार के एपिसोड में अभिनेत्री ने कहा, "हमें एक दूसरे को थोड़ा बहुत चाटना था।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे एक तस्वीर भी मिली, जिसमें मैं जैसन को चाट रही थी। हालांकि उन्होंने इस पर आपत्ति नहीं जताई।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे