बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाएंगे अभिषेक कपूर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 14 दिसम्बर 2019, 2:46 PM (IST)

मुंबई। फिल्म 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने साल 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित एक फिल्म के लिए निर्माता संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर (अभिषेक कपूर की पत्नी) संग हाथ मिलाया है। इसकी घोषणा ट्विटर पर शुक्रवार को की गई।

टी-सीरीज की ओर से एक ट्वीट में लिखा गया, "धर्य, दृढ़ता और साहस की एक कहानी हैशटैग2019बालाकोटएयरस्ट्राइक भारत के सपूतों के प्रति एक श्रद्धांजलि है। अभिषेक कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, महावीर जैन और प्रज्ञा कपूर हैं।"

प्रज्ञा ने इस बारे में ट्वीट किया, "अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक हैशटैग2019बालाकोटएयरस्ट्राइक का ऐलान करते हुए बेहद रोमांचित हूं। आप सब तक इसे लाने का बेसब्री से इंतजार है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे