ये क्या! सांप को बचाने के लिए कुएं में कूदा ये शख्स, अंत हुआ बुरा, जरूर देखें VIDEO

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019, 7:18 PM (IST)

इंटरनेट पर सांप को कुएं में गिरने से बचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो केरल का है जहां एक शख्स सांप का कुएं में गिरने से बचाने की कोशिश करता है मगर अंत बहुत बुरा रहता है और वह व्यक्त कुएं में गिर जाता है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स रस्सी की मदद से गहरे कुएं में उतरता है और सांप की पूंछ पकड़ता है। इसके बाद सांप आदमी के शरीर पर लिपट कर ऊपर आने लगता है। परन्तु जैसे ही वह कुएं से सांप के साथ बाहर आने वाला होता है और वह सीधे कुएं में जा गिरता है, इसके साथ ही वीडियो खत्म हो जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सांप को बचाने वाले व्यक्ति का नाम शागिल था। वीडियो के अनुसार शागिल केरल के थिरसुर जिले के पेरमंगलम गांव के रहने वाले हैं और वन विभाग में कार्यरत हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार शागिल ने बताया, जैसे ही मैंने कुएं में सांप को देखा पहले मैंने सोचा कि सांप को जाल से पकड़ा जाए। लेकिन कुआं बहुत गहरा था और सांप लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद मैंने सोचा कि रस्सी की सहायता से कुएं में उतरा जाए। कुएं में उतरकर मैंने एक लड़की की मदद से सांप को अपने और खिंचा और मेने सांप को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार

जैसे ही शगिल कुएं के ऊपर आने लगे तो उन्होंने एक स्थानीय को हाथ पकड़ ऊपर खींचने को कहा, हालांकि, सांप के डर से स्थानीय ने शगिल का हाथ कसकर नहीं पकड़ा और वह कुएं में गिर गए। शगिल ने बताया कि पानी गहरा था जिस चलते उनको और सांप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बता दें कि शगिल के पास इस काम का लंबा अनुभव रहा है।


उन्होंने बताया कि वे सांस की दिक्कत या दम घुटने से नहीं गिरे थे। सांप से भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही थी, शगिल ने बताया कि उनकी पकड़ भी मजबूत थी मगर स्थानीय व्यक्ति की गलती के चलते वे गिर गए। इसके बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...