सबसे ज्यादा दूध देने का विश्व रिकॉर्ड अब 'सरस्वती' के नाम

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019, 7:11 PM (IST)

निशा शर्मा
चंडीगढ़।
हरियाणा में हिसार जिले के लतानी गांव के सुखबीर की भैंस 'सरस्वती' ने 32. 66 किलो दूध देकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान में फैसलाबाद के चौधरी हज उम्रनाजी की भैंस के नाम दर्ज था। चौधरी की यह भैंस एक दिन में 32. 50 किलो दूध देती रही है।
दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देनी वाली भैंस का रिकॉर्ड लुधियाना में -
अंतरराष्ट्रीय डेयरी एक्सपो-2019 में आयोजित भैंस के दूध दुहाई मुकाबले में 'सरस्वती' के नाम दर्ज किया गया। सरस्वती की खुराक में रोजाना पशु खुराक के अलावा चने और अन्य ताकतवर चीजें शामिल की जाती हैं। सुखबीर के मुताबिक परिवार के सदस्यों की तरह इस भैंस की देखभाल की जाती है।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा है, 'सरस्वती जैसी भैंसों को रखने वाले किसानों के सम्मान की जरूरत है। इन्हें देखकर और किसान भी उत्साहित होंगे। इससे पहले यह तो सुना था कि जर्सी नस्ल की गायें 35 किलो दूध देती हैं, लेकिन यह अब देखा है कि कोई भैंस भी एक दिन में 32 किलो से ज्यादा दूध दे सकती है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे