शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019, 5:35 PM (IST)

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी ग्यासुद्दीन खान ने बताया कि खोह.नागोरियान निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह अपने परिजनों के साथ खोह.नागोरियान इलाके में किराए से रहती है। वहीं पास में सोहेल खान नाम का लड़का भी किराए से रहता था। जिससे जान-पहचान हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि 25 सितंबर को दिन में वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर घर जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही थी। इस दौरान सोहेल बाइक लेकर आया और घर छोडऩे की कहकर बिठाकर ले गया। बाद में सोहेल ने उसे अपने कमरे पर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह देहशोषण करने के बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए दवाब बनाया और पहले तो आरोपी टालमटौल करता रहा फिर पीड़िता को छोड़ दिया। पीड़िता ने परिजनों को सारी कहानी बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे