एससी एवं एसटी वर्ग का आरक्षण बढ़ाए जाने पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019, 7:49 PM (IST)

जयपुर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के आरक्षण की समय सीमा 10 वर्षों के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पारित करने की खुशी में भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए सोमवार को प्रदेश कार्यालय जयपुर में आतिशबाजी एवं मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ओ.पी. महेन्द्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना, पूर्व विधायक अजीत मेहता, पूर्व उप-महापौर मनीष पारीक, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, मंत्री हेमराज गंगवाल, राजेन्द्र चंदेरा, जिलाध्यक्ष मुकेश किराड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नारायण मीना, प्रदेश मंत्री गोपाल मीना, जिलाध्यक्ष श्रवण मीना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे