OMG : जिस पंडित ने करवाई थी शादी, उसी के साथ भागी दुल्हन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019, 5:23 PM (IST)

यह बात हम सभी जानते है कि प्यार अंधा होता है। वह न धर्म देखता है, न जात-पात और न ही उम्र की सरहदें। कहावत है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है और यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सामने आया है। घटना कुछ इस प्रकार से है जब 23 मई के दिन सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई थीं। तभी विदिशा के सिरोंज शहर की एक दुल्‍हन को पंडित लेकर फरार हो गया, जिसने विवाह मंडप में मंत्र पढ़कर फेरे लगवाए थे।

ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी 7 मई को बासौदा के आसठ गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। बारात आऩे पर इसी गांव के विनोद महाराज नामक पंडित नें दोनों की शादी कराई। शादी के मंत्र पढ़े, और फेरे करवाए। फिर शादी के बाद लड़की की विदाई कराकर उसे ससुराल भेज दिया गया। शादी के बाद दुल्हन जब पहली बार मायके आई तो फिर उसी पंडित के साथ फरार हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान 23 मई को गांव में एक शादी समारोह था। लोग इस के कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए काफी व्‍यस्‍त थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पंडित को भी इस शादी में फेरे की रस्में पूरी करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई थी। मगर शादी की रस्‍म शुरू होने के पहले ही वह वहां से भाग गया। जब लोगों ने उसकी तलास की तो पता चला कि पंडित के साथ वह युवती भी घर से लापता है।

काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का कुछ पता नहीं चला, उसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि फरार हुआ पंडित विनोद पहले से शादीशुदा है।

ये भी पढ़ें - अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!

परिवार में उसकी पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी हैं। बता दें कि घटना वाले दिन पंडित का परिवार भी गायब था। गांव वालों का कहना है कि विनोद और नवविवाहित युवती के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था।

ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा