जयपुर। प्रदेश भर में फिल्म पानीपत को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। कई संगठन इस फिल्म में इतिहास से की गई छेड़छाड़ को लेकर विरोध जता रहे हैं और प्रदेश में इस फिल्म को पूरी तरह बैन करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को फिल्म राजस्थान के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं फिल्म प्रदर्शित होने के बाद कई लोग एक सिनेमाघर के बाहर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ कर दी। वहीं दूसरी ओर एक सिनेमाघर में तोड़फोड़ के बाद अन्य सिनेमाघर जहां फिल्म पानीपत प्रदर्शित हुई है वहां एतियात के तौर पर पुलिस का जाब्ता तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयपुर के पांच बत्ती स्थित राजमंदिर सिनेमाघर के बाहर भारी जाब्ता तैनात कर दिया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म पानीपत में भरतपुर के राजा सूरजमल के चरित्र चित्रण के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसके कारण जाट समाज सहित कई संगठन फिल्म पर विरोध जता रहे हैं। यहीं नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता फिल्म पर विरोध जता चुके हैं।