PM मोदी ने सोनिया को दी जन्म दिन की बधाई, इस कारण नहीं मना रही हैं जश्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019, 2:22 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, श्रीमती सोनिया गांधीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट में कहा गया कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबे समय तक काम करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी के चरित्र के अनुकरणीय शक्ति ने कांग्रेस नेताओं की पीढिय़ों को प्रेरित किया है।

उनकी ताकत, सम्मान, करुणा और अनुग्रह ने हमें एकजुट किया है और हमें मजबूत बनाया है। हम उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देते हैं। जन्मदिन की बधाई सोनिया गांधी। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके और उनकी भारत के विचार के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक लंबी, सार्थक और स्वस्थ जीवन की कामना। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष आज 73 वर्ष की हो गई हैं। वे देश भर में महिलाओं पर हुए हमलों के कारण अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। राहुल गांधी के इस साल मई में इस्तीफा देने के बाद सोनिया ने अगस्त में अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला था।