नागपुर में 5 साल की मासूम से रेप की कोशिश के बाद हत्या,आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019, 09:19 AM (IST)

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के कलमेश्वर इलाके में एक 32 वर्षीय दरिंदे ने बलात्कार के प्रयास के बाद एक 5 साल की मासूम की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नागपुर जिले के लिंगा गांव में रविवार को एक खेत पर पांच साल की मासूम का शव मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची छह दिसंबर की दोपहर से लापता थी। कलमेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव खेत पर रविवार की दोपहर मिला, जहां वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसके सिर में गंभीर चोट का निशान था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 32 वर्षीय दरिंदे ने बलात्कार के प्रयास के बाद मासूम की कथित तौर पर हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बच्ची के माता-पिता खेत के एक तरफ रहते थे जबकि उसकी दादी खेत के दूसरी तरफ रहती थीं। बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं। अधिकारी ने बताया कि बच्ची शुक्रवार शाम से लापता थी। पहले उसके अभिभावक ने सोचा कि वह अपनी दादी के घर गयी होगी। हालांकि बच्ची का पता नहीं चलने पर उन्होंने शनिवार की दोपहर को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें - घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म