ये है दुनिया के पांच सबसे अनोखे जीव, देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 08 दिसम्बर 2019, 3:46 PM (IST)

विश्व में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है, जो दिखने में बहुत ही अजीब लगते हैं। इन जीवों को देखकर लोग हैरान रह जाते है। आइए आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी आर्श्चय में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस जीव के 'नेकेड मोल रैट' कहते हैं, जो पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। यह जीव चूहे की तरह दिखता है, मगर इसकी खाल कुछ ऐसी लगती है जैसे इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो। इस जीव के शरीर पर चूहों की तरह बाल नहीं होते और इसकी चमड़ी झुर्रियों वाली होती है।

ये भी पढ़ें - बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...

यह जीव दिखने में हिरण की तरह ही होता हैं, मगर इनकी लंबी बेढंगी नाक इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। इसे 'सैगा एंटीलोप' कहा जाता है। यह जीव रूस और कजाकिस्तान जैसे देश में पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग

यह जीव आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह होती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि अपने नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।

ये भी पढ़ें - अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!

इस जीव 'स्टार नोज मोल' कहा जाता है। इनकी अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इन्हें जिंदा रखती है। यह अपने नाक से छूकर ही पता लगा लेते हैं कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं।

ये भी पढ़ें - महज 32 इंच का है ये लडका, लेकिन सपना है...

ये जीव दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इसे 'पिंक फेयरी आर्माडिलो' कहते हैं।

ये भी पढ़ें - 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...