वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 07 दिसम्बर 2019, 4:18 PM (IST)

ज्वालामुखी/शिमला। वेद धारा ग्लोबल स्कूल में तीसरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ज्वालामुखी के डीएसपी तिलकराज समारोह के मुख्य अतिथि और जागीर सिंह रंधावा (वॉलीबॉल प्लेयर एंड चीफ़ सिलेक्टर फ़ॉर द नेशनल वॉलीबाल) सम्मानीय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समारोह का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा स्कूली झंडा फैहराकर किया गया, तत्पश्चात स्कूली छात्रों ने कदम से कदम मिलते हुए मार्च पास्ड की और मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्कूल प्रेसिडेंट भारवी शर्मा द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया। वाईस प्रेसिडेंट सौम्या जम्बाल द्वारा गर्व पूर्वक स्कूली फ्लेग पकड़ा गया। खेल मशाल कक्षा प्रथम के छात्रों द्वारा लाई गई तिलकराज जी द्वारा मशाल की ज्योति प्रज्वलित की गई।
मुख्य अतिथि को प्रत्येक हाउस द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात स्कूल प्रेसिडेंट भारवी शर्मा द्वारा खेल के नियमों का पालन करने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गई। वहीं बच्चों को सम्बोधित करते हुए तिलक राज ने भारतीय संस्कारों और वेदों का मनुष्य जीवन में क्या महत्त्व है पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों में संस्कारों का होना बहुत जरुरी है। वहीं खेलों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेलों के बिना बच्चों का जीवन अधुरा है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है और खेलों के द्वारा ही बच्चों में सहयोग मैत्रित्व हार जीत को स्वीकार करने जैसी भावनाओं का विकास होता है, अनुशान में बच्चों को रहने की हिदायत दी। बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी कहा। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 112 एप और नशा तस्करी को पकड़ने के लिए चलाई गई नशा फ्री एप पर भी प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक ड्रिल प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा रिले दौड़, 100 मीटर दौड़, कबड्डी टीम, चेस टीम के छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्या मनोरमा राम दास ने तिलकराज और जागीर सिंह रंधावा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया। समारोह में मुख्य रूप से स्कूल प्रबन्धक अजय डोगरा, विशेषर दत्त शर्मा, उर्मिला शर्मा, निगम शर्मा आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे। अंत में वार्षिक खेल समारोह में 114 अंकों के साथ रिग सदन प्रथम रहा और यजुर सदन 96 अंकों से द्वितीय रहा। दोनों सदनों के छात्रों को ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। खेलों में आकर्षक का मुख्य विषय बच्चों की ड्रिल रिले, रेस और लड़कियों द्वारा किया गया योगासन रहा। समारोह का अंत स्कूली झंडा उताकर व राष्ट्र गान गाकर किया गया।वार्षिक खेल समारोह स्कूल प्रधानाचार्या मनोरमा राम दास की देखरेख में सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे