उन्नाव। दरिंदों ने उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अपनी आखिरी जंग हार गई। पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या दौड़ा-दौड़ाकर मार दिया जाए।
पीड़िता के पिता ने आगे कहा कि जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ रेप की वारदात के बाद से प्रधान के घर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही थी और हमारे साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि हमें पैसे या किसी चीज का लालच नहीं है, यही चाहते हैं कि आरोपियों को सजा हो और हमें इंसाफ मिले। इससे बेटी की आत्मा को शांति मिल सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता को जलाने
वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से 2 ने पिछले साल
पीड़ित के साथ रेप किया था। उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था
जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
यहां जानें पूरा मामला...
गुरुवार
सुबह पांच लोगों ने रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।
चश्मदीदों के मुताबिक जलने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए करीब 1
किमी दूर तक चलकर गई। इसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। यह वारदात उन्नाव
के पास स्थित सिंदुपुर गांव की है। 90 फीसदी जली हालत में लड़की को उन्नाव
को से लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गुरुवार देर रात
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर थी और वेंटिलेटर
पर रखा गया था। डॉक्टरों ने पहले ही कह दिया था कि ऐसी स्थिति में बचने
की उम्मीद कम है। शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया।