ये है भारत का अनोखा मंदिर, जहां चढ़ता है मटन बिरयानी का प्रसाद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019, 3:51 PM (IST)

यह बात हम सभी जानते है कि हमारे देश में बड़ी संख्या में मंदिर है। सभी मंदिरों अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। जो भी भक्तगण मंदिर जाते है वह अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान को प्रसाद चढ़ाते है। अक्सर आपने मंदिर में कई प्रकार के प्रसाद चढ़ते हुए देखा होगा। परन्तु क्या आपने कभी मटन बिरयानी का प्रसाद चढ़ते हुए देखा है। जी हां यह बात बिलकुल सत्य है। बता दें कि तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्थित एक मंदिर में हर साल देवी को प्रसाद के रूप में मटन बिरयानी चढ़ाते है और बाद में उसे लोगों में बांटा जाता है।


बता दें कि मदुरै के वडक्कम पट्टी गांव में हर वर्ष देवी मुनियांदी के लिए एक फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। यहां कई सालों से देवी को खुश करने के लिए मटन बिरयानी प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वैसे प्रसाद के बाद इसे पर्व में शामिल होने वाले लोगों में बांटा जाता है और इस अनोखी परंपरा की शुरुआत साल 1973 में मटन बिरयानी बेचने वाले एक होटल के मालिक गुरु स्वामी नायडू ने की थी। कहा जाता है कि मुनियांदी देवी नाम पर होटल शुरू करने के बाद उनका बिजनेस तेजी से बढ़ने लगा और उसके बाद उन्होंने देवी को धन्यवाद देने और अपनी दया-दृष्टि बनाए रखने के लिए मटन बिरयानी बनाकर भेंट की थी।

ये भी पढ़ें - सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट

इसी के बाद से क्षेत्र में मुनियांदी देवी के नाम पर कई होटल खुल गए और वहां सिर्फ मटन बिरयानी मिलती है और वह होटल काफी अच्छे चलते भी हैं। इस फेस्टिवल की बात करें तो इसे सभी होटल मालिक मिलकर दो दिन के मुनियांदी फेस्टिवल का आयोजन करते हैं और इस साल इस फेस्टिवल में 2 क्विंटल चावल, 100 बकरे और 600 मुर्गों की क़ुर्बानी दी गई थी जिससे बनी मटन बिरयानी को प्रसाद के रूप में हजारों लोगों में बांटा था।

ये भी पढ़ें - मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक...