Panipat Movie Review: फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के अभिनय ने डाली जान, इसे देखना एक सुखद अहसास

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019, 1:59 PM (IST)

नई दिल्ली। पानीपत फिल्म देखना एक सुखद अहसास करता है क्योंकि ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक बड़ा जज्बा चाहिए। ऐतिहासिक फिल्में बनाना हर किसी का काम नहीं है। इसके लिए काफी रिसर्च की आवश्यकता होती है। एक व्यापक दृष्टि का होना भी आवश्यक है। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने एक और मराठा योद्धा, सदाशिव राव भाउ की कहानी को पर्दे पर उकेरा है और कहना होगा कि उनकी सोच बहुत अच्छी है।

पानीपत फिल्म में 14 जनवरी 1761 में मराठाओं और अफगानों के बीच की लड़ाई के बारे में बताया गया है। इस लड़ाई में सदाशिव राव भाउ ने अफगानी बादशाह अहमद शाह अब्दाली के साथ युद्ध लड़ा था और ये युद्ध इतना जबरदस्त था कि अब्दाली ने भी मराठाओं की बहादुरी और दृढ़ता की दाद दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इनका अभिनय को सबने सराहा....
फिल्म में सदाशिव भाउ का किरदार निभाने वाले अर्जुन कपूर के कार्य को सबने सराहा है। अर्जुन कपूर ने एक शूरवीर योद्धा का किरदार निभाया है। उनका गुस्सा, उनकी नम्रता और उनका देशप्रेम तो देखने लायक है ही साथ ही उनका कृति सेनन के साथ रोमांस भी काफी अच्छा है।

कृति सेनन इस फिल्म में सदाशिव राव भाउ की पत्नी पार्वती बाई के किरदार में जान डाल दी है। एक राज वैद्य की पत्नी और खुद एक कुशल राज वैद्या पार्वती, सदाशिव से बचपन से प्यार करती है और उससे शादी करने की अपनी इच्छा के पूरा होने पर हर मोड़ पर सदाशिव का साथ देती है।

इसके साथ ही कृति सेनन और अर्जुन कपूर की केमिस्ट्री खूबसूरत नजर आई है। फिल्म के विलेन की भूमिका अदा करने वाले संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली के किरदार को बखूबी निभाया है। इसके साथ ही एक्टर साहिल सलाथिया, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, विनीता महेश, नवाब शाह, गश्मीर महाजनी, सुहासिनी मुले और अभिषेक निगम ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।