ये क्या! स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करता है ये लंगूर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019, 4:12 PM (IST)

हमारे देश का हर नागरिक शिक्षित बने इसके लिए राज्य सरकार कई प्रकार की मुहिम चला रही है। लेकिन इस मुहिम को फोलों इंसानों के साथ जानवर भी कर रहे है। जी हां यह बात बिलकुल सत्य है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा आंध्र प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में देखने को मिला है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएगें। इस विद्यालय में छात्रों के साथ एक लंगूर भी पढ़ाई करने के लिए रोज अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है।

बता दें कि यह मामला आंध्र प्रदेश के पीपुली मंडल के वेंगलमपल्ली गांव का है जहां पिछले 12 दिनों से बच्चे के साथ एक लंगूर पढ़ाई कर रहा है। जैसे कक्षा में बच्चे पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं, एक लंगूर भी क्लास में आकर बैठ जाता है। यह लंगूर अध्यापक की हर बात सुनता है। हालांकि, शुरुआत में लंगूर के क्लास के अंदर आने से बच्चों के साथ शिक्षक भी घबरा जाते थे और क्लासरूम का दरवाजा बंद करके पढ़ाते थे। लेकिन इसके बावजूद भी लंगूर दरवाजे या खिड़की के पास बैठकर क्लास में हो रही पढ़ाई ध्यान से सुनने लगता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहां के टीचर और स्टूडेंट्स अब इस लंगूर को लक्ष्मी के नाम से बुलाते हैं। वो पहले दिन से ही क्लास में बहुत ही अच्छे से पेश आने लगी थी। वहां के विद्यार्थी जिस तरह से क्लास में स्कूल के नियम-कानून का पालन करते हैं लक्ष्मी भी वैसे ही पालन करती है।


बताया जाता है कि लंगूर (लक्ष्मी) सुबह होने वाली प्रार्थना के दौरान भी छात्रों के बीच ही रहती है। जब सभी बच्चे क्लास की ओर जाते हैं लक्ष्मी भी उनके साथ हो लेती है। लक्ष्मी लंच भी बच्चों के साथ ही करती है। यहां तक कि क्लास ख़त्म होने के बाद वह उन्हीं बच्चों के साथ खेलने लगती है।

ये भी पढ़ें - नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये

अध्यापक के अनुसार, जबसे लंगूर (लक्ष्मी) क्लास में आने लगी है तब से स्कूल में छात्रों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्टूडेंट्स को लक्ष्मी के साथ पढ़ना और खेलना अच्छा लगता है।

ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...