रेप के आरोपी नित्यानंद के हिन्दू राष्ट्र 'कैलासा' के बारे में यहां जानें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019, 2:03 PM (IST)

नई दिल्ली। रेप के आरोपी नित्यानंद ने कथित तौर पर दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर से एक द्वीप खरीद कर अपना हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया है। इसका नाम देश 'कैलासा रखा है। बकायदा उसने इसके लिए एक वेबसाइट भी जारी कर दी है। इस वेबसाइट में 'कैलासा' देश की नागरिकता, पासपोर्ट समेत तमाम जानकारियां प्रदान की गई हैं। आखिर कैसे उसने द्वीप खरीदा और कैसे एक देश घोषित किया और क्या ऐसा किया जा सकता है।


ऐसे किसी भी द्वीप को खरीदकर आप देश घोषित नहीं कर सकते। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह कोई खेल नहीं है कि आप गुरुग्राम जाएं और वहां कोई जमीन का टुकड़ा लेकर उसे एक राष्ट्र घोषित कर दें। किसी भी एक राष्ट्र के लिए यह जरूरी है कि दुनिया के अन्य देश उसे मान्यता प्रदान करें और संयुक्त राष्ट्र भी उसकी संप्रभुता को स्वीकार करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नित्यानंद ने अपने देश 'कैलासा' की जो वेबसाइट में पासपोर्ट की प्रति भी जारी की है। इसे 'पारपत्रम' नाम दिया है और अंग्रेजी में पासपोर्ट भी लिखा है। वेबसाइट के अनुसार, नित्यानंद ने कैलासा में कैबिनेट का भी गठन कर लिया है, जिसके तहत स्वावस्थ्य, शिक्षा, तकनीक, हाउसिंग जैसे विभाग का वर्णन किया है। हालांकि नागरिकता के कॉलम में आध्यात्मिक नागरिकता की बात की गई है। साफ है कि नित्यानंद के कथित देश में बसने जैसी कोई सुविधा नहीं है।



कैलासा के झंडे को नाम दिया ऋषभध्वज...
नित्यानंद ने अपने इस देश का एक झंडा भी जारी कर दिया है, जो त्रिकोण आकार का है। इसमें उसकी खुद की भी तस्वीर है और उसने खुद को परमशिव करार दिया है। इस झंडे को उसने ऋषभध्वज नाम दिया है, जिस पर नंदी की तस्वीर भी बनी हुई है।

आपको बताते जाए कि दक्षिण अमेरिका में इक्वाडोर समेत कई ऐसे द्वीपीय देश हैं, जहां कोई भी निजी तौर पर द्वीप खरीद सकता है। यह सीधे तौर पर जमीन खरीदने जैसा ही है।