रियल एस्टेट ग्रुप ने स्वीकारा 3 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की बेनामी संपत्ति

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 दिसम्बर 2019, 10:14 PM (IST)

नई दिल्ली। आयकर विभाग की रेड के बाद दिल्ली-एनसीआर में एक रियल एस्टेट ग्रुप ने तीन हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के बेनामी संपत्ति की बात स्वीकार कर ली है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने सोमवार को फर्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। अधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले हफ्ते ग्रुप के 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। यह ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और रियल एस्टेट के व्यापार में सक्रिय है।

बयान में बताया गया है कि कैश लेजर में करीब 250 करोड़ रुपए का काला धन होने की जानकारी मिली है। इसे जब्त कर लिया गया है। इस ग्रुप ने कई प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन पर भी टैक्स अदा नहीं किया है। करीब 3.75 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति भी जब्त की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस ग्रुप ने करीब 3000 करोड़ रुपए का काला धन होने की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही उस धन पर टैक्स अदा करने की बात भी कही है। छापे के बाद इस ग्रुप के 32 बैंक लॉकर भी सील कर दिए गए हैं।