भाजपा ने शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 02 दिसम्बर 2019, 7:09 PM (IST)

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला इकाई ने सोमवार को सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की।ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर एक विशेष बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर जिला सदस्यता अभियान के प्रमुख अजय शर्मा, माहमंत्री हरेंद्र मलिक, वरेंद्र राणा के साथ सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री व मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक भाजपा ने संगठन चुनाव से पहले सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में भाजपा के संविधान के अनुसार मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सभी पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य रहता है। इसके साथ ही सक्रिय सदस्य वही व्यक्ति बन सकता है जिस ने कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाई हो। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें लोकतंत्र बचा हुआ है तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही संगठन के चुनाव होते है । भाजपा में हर 3 साल बाद संगठन के चुनाव होते हैं, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाता है। इस चुनाव प्रक्रिया से पहले कोई भी यह नहीं कह सकता कि आने अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी में अपनी मेहनत के बल पर कोई भी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पहुँच सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे