आर्थिक तंगी से परेशान होकर सुसाइड नोट लिखकर घर से निकला, सकुशल मिला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 दिसम्बर 2019, 6:42 PM (IST)

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हुए व्यक्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस अब व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है। लापता हुआ व्यक्ति एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का दामाद बताया जा रहा है। सुसाइड नोट मिलने से घर में कोहराम मिल गया।
पुलिस के साथ मिलकर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि दिनेश अपने घर से निकलकर एक बार ट्रेन की पटरियों पर पहुंचा, लेकिन वह ट्रेन की स्पीड देखकर सहम गया। इसके बाद वह अपने दोस्त के यहां पर गया और वहां पर पार्टी की। जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां पर पहुंची और दिनेश को सकुलश पाकर राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार सतसाई कॉलेज के पास जवाहर नगर निवासी 37 वर्षीय दिनेश पंवार शुक्रवार दोपहर को अचानक घर से लापता हो गया। शाम तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना चालू किया। व्यक्ति के कमरें में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने आर्थिक तंगी का हवाला दिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने उसकी खोजबीन चालू की। दिनेश घर से बोलेरो लेकर निकला था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात को दिनेश को झोटवाडा से सकुशल बरामद कर लिया। जांच सामने आया कि दिनेश ने कुछ लोगों से रुपए उधार ले रखे थे। उस पर कितना कर्जा है इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बृजेश ने बताया कि दिनेश के लापता होने के मामले में उसके भाई पंकज ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सुसाइड नोट में दिनेश ने आर्थिक तंगी की बात लिखी थी। दिनेश प्राइवेट काम करता है। दिनेश पुलिस से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का दामाद है। मामले की छानबीन की जा रही है। दिनेश व उसके परिजनों से इस पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे