उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सुनी लोगों की समस्याए

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 दिसम्बर 2019, 6:20 PM (IST)

धर्मशाला। जस्वां परगपुर विधानसभा क्षेत्र के बठड़ा और बस्सी ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बठड़ा में कार्यक्रम से पूर्व स्थनीय नाग मंदिर में उद्योग मंत्री ने पूजा-अर्चना की। बिक्रम ठाकुर ने ग्राम पंचायत बठड़ा में चार सोलर लाईट और मुख्य मार्ग से मंदिर तक रास्ते के निर्माण के लिए दस लाख रुपए की राशि देने की बात कही। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि अगले पन्द्रह दिन में ढंगों के निर्माण के लिए पांच लाख की पहली किस्त गांव को मिल जाएगी। इसके अलावा ग्रांम पंचायत बस्सी में भी दस सोलर लाईट और विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा बिक्रम ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हाल ही में शुरू की बई टेरस से हरिद्वार बस सेवा का रूट स्थानीय जनता की सुविधा के लिए अब टेरस से मलोट-डाडासिबा-जम्बल-बस्सी से कर दिया गया है।
उन्होंने कहा है कि जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चनौर क्षेत्र को उद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु चार करोड़ की राशि उपलब्द करवाई जा चुकि है। इसके अलावा स्थानीय लोगों की पानी की दिक्कत की मांग को देखते हुए, उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 15 दिन के अन्दर मेहता बस्ती को जाने वाली पानी की लाईन को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय युवाओं की व्यायामशाला की मांग को लेकर भी उन्होंने बस्सी में स्थान उपलब्द होने पर व्यायामशाला खोलने की बात कहीं।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र का युवा व्यायामशाला खोलने की मांग करता है। उन्होंने कहा कि व्यायाम और खोलों की दिशा में आगे बढक़र युवा स्वयं को और अपने प्रदेश को नशों के मुक्त कराए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के दूत के रूप में वह काम करे और खेलों की ओर आगे बढक़र नशे को प्रदेश से भगाएं। उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में आज से पहले कभी विकास कार्यों को गति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जय राम ठाकुर की सरकार आने के बाद जस्वां परागपुर ने पहली बार विकास की रोशनी देखी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा कि आज से पूर्व सबसे पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाने वाला जस्वां परागपुर क्षेत्र आज प्रदेश में सबसे तेज गति से आगे बढऩे वाल विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है। बिक्रम ठाकुर ने उपस्थित जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और जनता से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जस्वां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए वह उपलब्द हैं। उन्होंने कहा चाहे किसी ने उन्हें वोट दिया है या नहीं दिया या भविष्य में देगा या नहीं देगा, परन्तु हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए वह हमेशा उपलब्द हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बठड़ा में बूथ उपाध्यक्ष योगराज और ग्राम पंचायत बस्सी में प्रधान सुषमा देवी ने उद्योग मंत्री का स्वागत कर, स्थानीय समस्याएं उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त पूर्व मंडलाध्यक्ष हरबंस कालिया ने जस्वां परागपुर में हो रहे विकास कार्यों का पूर्ण ब्योरा सबके समक्ष रखा। कार्यक्रम के बाद बिक्रम ठाकुर ने जन समस्याओं को सुना, अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष कुलविन्द्र पठानिया, जिला परिषद् सदस्य कांता देवी, शेर सिंह डोगरा, उपप्रधान ग्राम पंचायत बस्सी गुलविंद्र सिंह, अनिता सपेहिया, रूपिन्द्र डैनी, राकेश पठानिया, पुरुषोतम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुरचरण राणा, विद्युत विभाग अमरजीत सिंह राणा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग संदीप चौधरी, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी व स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।