लंदन हमले में मारे गए जैक मेरिट कैम्ब्रिज से स्नातक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 दिसम्बर 2019, 12:15 PM (IST)

लंदन। लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए एक पीड़ित की पहचान जैक मेरिट (25) के तौर पर हुई है। मेरिट ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से स्नातक किया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कैदियों के पुनर्वास पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सम्मेलन के दौरान 28 वर्षीय उस्मान खान ने दो लोगों की हत्या कर दी थी।

मेरिट, 'लर्निग टुगेदर' का कोर्स कोर्डिनेटर था। यह कैदियों के लिए एक पुनर्वास कार्यक्रम है। लंदन ब्रिज के फिशमॉन्गर्स हॉल में हो रहे सम्मेलन की मेजबानी मेरिट ही कर रहे थे।

मेरिट के पिता ने अपने बेटे को एक 'बेहतरीन आत्मा' के तौर पर किया है।

वहीं हमले में मारी गई अन्य महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे