नागालैंड के स्थापना दिवस पर मोदी ने दी लोगों को शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 01 दिसम्बर 2019, 11:43 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "नागालैंड के मेरे भाइयोऔर बहनों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। यह राज्य अपनी महान संस्कृति के लिए मशहूर है। नागालैंड के लोग दयालु और साहसी होते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आने वाले समय में नागालैंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को हासिल करे।"

म्यांमार की सीमा से लगा नागालैंड 1 दिसंबर, 1963 को भारत का 16वां राज्य बना।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे