चीन में खेल उद्योग 20 खरब युआन के पार पहुंचा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 नवम्बर 2019, 9:26 PM (IST)

बीजिंग (चीन)। चीनी खेल जनरल ब्यूरो के उप प्रमुख ली यिंगछ्वान ने कहा कि साल 2014 से 2017 तक चीन में खेल उद्योग का कुल पैमाना 21 खरब 98 अरब 80 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जिसकी सालाना वृद्धि दर 17.5 प्रतिशत है, जो समूचे देश की जीडीपी की वृद्धिदर से कहीं ज्यादा है। साल 2014 में चीनी राज्य परिषद ने ’खेल उद्योग के विकास और खेल उपभोग के संवर्धन की राय’ जारी की, जिससे राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि में खेल उद्योग का विकास हो पाया। इसके बाद से लेकर अब तक चीन में खेल उद्योग बाजार का तेजी से विकास हो रहा है।

चीनी खेल जनरल ब्यूरो, राष्ट्रीय विकास और सुधार समिति, शिक्षा मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, रिहायशी मकान और शहरी देहाती निर्माण मंत्रालय, राष्ट्रीय वन उद्योग और घास-मैदान ब्यूरो आदि विभागों के बीच 29 नवम्बर को एक टीवी फोन सम्मेलन आयोजित हुआ। लक्ष्य है कि देश में खेल उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

राष्ट्रीय विकास और सुधार समिति के उप प्रधान ल्येन वेइल्यांग ने कहा कि देश में संबंधित नीतियों के कार्यान्वयन के जरिए एक खेल उद्योग, खेल उपभोग और नागरिकों की तंदुरुस्ती वाला बेहतर वातावरण स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि समूचे समाज में खेल पर महत्व देने, खेल का समर्थन करने, खेल में निवेश करने, खेल में भाग लेने और खेल का आनंद उठाने वाला माहौल कायम हो सके।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे