झारखंड में मतदाताओं को डराने के मकसद से नक्सलियों ने बम से पुल उड़ाया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 30 नवम्बर 2019, 11:49 AM (IST)

रांची। झारखंड में शनिवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में मतदाताओं को डराने के उद्देश्य से नक्सलियों ने गुमला में मतदान शुरू होने से ठीक पहले एक पुल उड़ा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चुनाव में भाग ना लेने की अपनी धमकी को बेअसर होता देख नक्सलियों ने घाघरा-काठकोथवा राजमार्ग के बीच बना पुल उड़ा दिया। अधिकारियों ने बताया कि धमाके से मतदान पर असर नहीं पड़ा है। झारखंड में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे