मेष:
आज किसी बात
को लेकर मन
में भारी निराशा
रहेगी। काम सफल
होने में संदेह
बना रहेगा। दोपहर
का समय ज्यादा
कठिन है, फिर
धीरे-धीरे समय
सुधरने लगेगा। आर्थिक लाभ
के लिए कोई
तिकड़म भरी कार्यवाही
करनी होगी। व्यवसाय
के मामले में
निर्णय सोच-समझकर
लें, जल्दी नहीं
करें। एक-दो
दिन निकल जाना
ठीक रहेगा। घर-परिवार में कुछ
अशांति का माहौल
बना रहेगा, अच्छा
हो अपने आपको
काम में व्यस्त
कर दें। कठिन
श्रम का समय
बना है। साझा
मामलों में कड़वाहट
रहेगी, आप चाहते
हुए भी कुछ
नहीं कर सकेंगे।
स्वास्थ्य नरम रहेगा।
खान-पान में
सावधानी बरतेंगे तो काम
करने की शक्ति
बनी रहेगी। प्रेम
प्रसंग में सावधानी
बरतें।
वृषभ:
आज काम-काज
में बाधा का
निवारण शाम तक
हो पाएगा, उसके
पहले कितनी भी
कोशिश करें, पार
नहीं लगेगी। वाहन
सुविधा बनी रहेगी,
कुछ खर्चा करना
पड़ सकता है।
व्यावसायिक मामलों में कहा-सुनी का
समय रहेगा। संयम
से काम लें।
मित्रों की मदद
लाभ दे सकती
है या संकट
से निकाल सकती
है। साथी के
लिए समय कठिनाई
भरा है, हारी-बीमारी में खर्चा
होगा। आपसी सद्भाव
बनाए रखने के
लिए प्रयास करेंगे
तो अच्छा लाभ
हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए
अच्छा दिन है,
कुछ करके दिखा
सकते हैं। व्यावसायिक
प्रतिस्पर्धा में सफलता
मिलेगी।
मिथुन:
समय थोड़ा सा
सुधरा है, पिछले
कई दिनों की
अड़चने आज पूरी
हो सकती हैं।
घरेलू मामलों में
भ्रम की स्थिति
समाप्त होगी। आपके विरोधी
लोग षडय़ंत्र जैसा
कुछ करेंगे परंतु
आपको कोई हानि
नहीं होगी। भाई-बहिनों से निश्चित
दूरी बनी रहेगी।
काम-काज की
शैली में सुधार
हो सकता है,
कुछ नया सीखने
की इच्छा बनी
रहेगी। आर्थिक लाभ के
लिए थोड़ी कोशिश
की तो उसके
अच्छे परिणाम मिलेंंगे।
बाहरी सहयोग मिलेगा,
लेन-देन के
मामलों में अनिश्चय
बना रहेगा। जिस
ढंग से आप
चल रहे हैं,
उसका लाभ आगे
चलकर मिलेगा। संतान
का सहयोग लेने
के लिए काफी
समझाईश करनी होगी।
कर्क:
आज किसी विषय
को लेकर संघर्ष
करना पड़ सकता
है। आर्थिक स्थिति
जैसी की तैसी
बनी रहेगी, कोई
भुगतान अटक सकता
है। स्थानीय भाग-दौड़ करनी
पड़ेगी, बाहरी यात्राएं कर
सकते हैं, दक्षिण
दिशा में यात्रा
नहीं करें। सामाजिक
कार्यों में सहायता
मिलेगी, भाग्य साथ देगा।
सरकारी लोग थोड़ी
बहुत मदद कर
सकते हैं, सिफारिशें
करनी होंगी। आपको
अपने भुगतान के
लिए इंतजार करना
पड़ सकता है।
कुटुंब के लोग
आपसे किसी बात
से असहमत हो
जाएंगे या आप
उनसे कोई बात
नहीं मनवा पाएंगे।
आप स्वयं ही
निर्णय लेकर आगे
बढ़ेंगे। शत्रु आपके विरुद्ध
कुछ नहीं कर
पाएंगे, उन्हें परेशानी होगी।
वाहन सावधानी से
चलाएं, गिरने-पडऩे का
डर बना रहेगा।
सिंह:
समय तनाव भरा
रहेगा, छोटी-छोटी
बात पर क्रोध
आएगा। काम-काज
की जगह कुछ
बातें आपकी इच्छानुसार
नहीं होंगी, इससे
आप अपने आप
को निर्बल समझेंगे।
आंतरिक रूप से
काफी सुदृढ़ हैं,
आपके मन को
जान लेना मुश्किल
हो जाएगा। प्रेम
संबंधों में अत्यंत
सावधानी बरतें, छोटी सी
बात बिगाड़ कर
सकती है, अपनी
इगो को सामने
नहीं लाएं। अगर
नए रिश्ते की
बात चलानी हो
तो टाल दें।
धार्मिक मामलों में मन
लगेगा, चैरिटी के काम
में खर्चा कर
सकते हैं। आजीविका
के क्षेत्र में
कुटुंबियों की मदद
लेने की चेष्टा
निष्फल हो जाएगी।
साझा भाव से
काम तो करना
चाहते हैं परंतु
स्वभाव में नरमी
लाना होगा। शाम
तक यात्रा नहीं
करें, कष्ट हो
सकता है।
कन्या:
किसी काम में
आ रही रुकावट
आज समाप्त हो
जाएगी। काम-काज
में गति आएगी,
बाहर से सहयोग
मिलेगा। एक-दो
नए लोगों से
परिचय होगा, जो
आगे आपके साथ
काम कर सकते
हैं। व्यावसायिक कार्यों
में थोड़ा परिवर्तन
होगा। साझेदारी में
लाभ होगा। व्यक्तिगत
जीवन में सुख
बढ़ेगा, कोई मन-माफिक काम हो
जाने से मन
दिनभर प्रसन्न रहेगा।
काम-काज की
शैली में थोड़ा
सा परिवर्तन लाने
की आवश्यकता है,
इस दिशा में
आज कुछ काम
कर सकते हैं।
यात्रा लाभकारी हो सकती
है परंतु दक्षिण
दिशा में यात्रा
नहीं करें। आज
स्थानीय भाग-दौड़
ज्यादा रहेगी और थकान
भी ज्यादा रहेगी।
तुला:आज कार्यभार
बहुत ज्यादा रहेगा,
बकाया काम में
से आधा भी
नहीं कर पाएंगे।
किसी भुगतान में
देरी हो सकती
है। लाभ होगा
परंतु खर्चा खूब
होगा। संतान के
खर्चों से परेशान
रहेंगे। संतान की कार्यप्रणाली
को लेकर चिंतित
रहेंगे। भाई-बहिन
के लिए शुभ
दिन है। आर्थिक
लाभ के लिए
की जा रही
कोशिश बड़ा परिणाम
ला सकती है।
आपको घरेलू विवादों
से दूर रहना
चाहिए और पर-प्रपंच में नहीं
पडऩा चाहिए। आपके
बारे में लोगों
की राय सुधरेगी,
इसके लिए कोशिश
करनी होगी। निजी
यात्रा को व्यावसायिक
यात्रा में बदलने
की चेष्टा करेंगे।
यात्रा लाभदायक हो सकती
है परंतु संध्या
के बाद यात्रा
नहीं करें, दक्षिण
दिशा का निषेध
करें।
वृश्चिक:
आज काम-काज
में गति आएगी।
कार्यभार बहुत अधिक
बढ़ जाएगा, यात्रा
प्रवास लाभ दे
सकता है। नए
लोगों से मित्रता
होगी, नए संपर्क
से लाभ होगा।
विदेश व्यापार से
लाभ हो सकता
है। बाहरी संपर्क
बने रहेंगे। आर्थिक
दबाव बराबर बना
रहेगा। वाहन सुविधा
बढ़ेगी, कोई यंत्र
इत्यादि खरीदने में रुचि
ले सकते हैं।
घरेलू कलह से
बचने का उपाय
करें, उसको लेकर
मन में थोड़ा
संतोष का भाव
रहेगा। आज किसी
नए स्रोत से
लाभ हो सकता
है। संतान की
तरफ से मन
प्रसन्न रहेगा, उनको कोई
उपलब्धि हो सकती
है। दक्षिण दिशा
में यात्रा नहीं
करें, वाहन सावधानी
से चलाने की
जरूरत है। धार्मिक
कार्यों में मन
लगेगा, कोई अच्छा
दर्शन हो सकता
है।
धनु:
यात्रा का विचार
त्याग दें, यात्रा
में कष्ट हो
सकता है। आज
व्यावसायिक मामलों में कोई
एक अच्छा निर्णय
लेने की आवश्यकता
पड़ेगी। स्थानीय भाग-दौड़
ज्यादा रहेगी, घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी
होगी। संतान की
ओर से कोई
अच्छी खबर आ
सकती है, उनके
किसी काम से
आपको प्रसन्नता होगी।
आज कोई अनावश्यक
खर्चा करना पड़
सकता है। किसी
की फिजूलखर्ची से
नाराज रहेंगे। किसी
कारण से घर
में उत्सव जैसा
माहौल रहेगा। अन्य
लोग भी उसमें
शामिल होंगे। शत्रुओं
को लेकर आप
चिंतित रहेंगे परंतु कोई
उपाय नहीं कर
पाएंगे।
मकर:
दैनिक काम-काज
में विघ्न-बाधाएं
रहेंगी, इसके बाद
भी आप अपना
काम अच्छी तरह
से कर पाएंगे।
यात्रा का दबाव
ज्यादा रहेगा, शाम के
पश्चात् यात्रा ना करें।
घरेलू मामलों में
परेशानी आएगी, विवाद के
विषय को सतह
पर नहीं आने
दें। भाईयों से
संबंधित कोई समस्या
का समाधान दिखने
लग जाएगा, आपको
बहुत सावधानी से
काम लेना होगा।
ऋण के लेन-देन में
आसानी रहेगी। आय
प्राप्ति के लिए
गलत उपाय काम
में ना लें।
यदि नौकरी करते
हैं तो समय
तनाव भरा रहेगा।
शाम तक स्थितियां
सामान्य हो जाएंगी।
प्रेम संबंध में
आई हुई गलत
फहमियों को दूर
करने के लिए
कुछ विशेष उपाय
करेंगे। खान-पान
की अनियमिताएं परेशान
करेंगी। वात-विकार
हो सकते हैं।
कुंभ:
समय धीरे-धीरे
अनुकूल हो रहा
है। अचानक आई
कोई परेशानी धीरे-धीरे ही
हल होगी। काम-काज की
स्थिति भी सुधरती
जाएगी। व्यवसाय में विरोधी
लोग निर्बल हो
जाएंगे। दैनिक काम-काज
में अन्य लोगोंं
का सहयोग रहेगा।
घर-परिवार में
अच्छा वातावरण रहेगा।
दांपत्य जीवन में
अच्छा समय बीतेगा।
साझेदारी का काम
लाभ देगा, कार्य
का विस्तार हो
सकता है। आज
स्वभाव में किसी
कारण से नरमी
रहेगी अत: वाणी
का प्रयोग सावधानी
से करें। चलते
हुए काम-काज
से अचानक मन
उचट जाएगा, यात्रा
लाभदायक हो सकती
है परंतु दक्षिण
दिशा की यात्रा
नहीं करें।
मीन:
चल रही कठिनाई
से आज मुक्ति
मिल सकती है।
काम-काज में
आ रही रुकावट
समाप्त हो जाएगी।
माता-पिता के
लिए समय सुधर
रहा है परंतु
दवाइयों पर खर्चा
बराबर रहेगा। नौकरी
में प्रतिष्ठा बढ़ेगी,
आपको दिया गया
काम समय पर
पूरा कर पाएंगे।
आर्थिक लाभ के
नए अवसर बन
रहे हैं परंतु
अभी खर्चा बहुत
ज्यादा है। यात्रा
पर अधिक खर्चा
हो सकता है।
वैवाहिक जीवन सुखद
रहेगा। यदि अविवाहित
हैं तो सगाई
संबंध होने के
अवसर बन रहे
हैं। किसी विवाद
में आपकी विजय
होगी, कोर्ट-कचहरी
में आज का
दिन अनुकूल रहेगा।
व्यावसायिक कार्यों में बाधाएं
रहेंगी परंतु फिर भी
कोई ना कोई
काम सफल हो
जाएगा। यात्रा लाभ दे
सकती है परंतु
दक्षिण दिशा में
यात्रा ना करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे