हरियाणा : कांग्रेस विधायक रेनू बाला को अस्पताल से छुट्टी दी गई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 नवम्बर 2019, 4:26 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा की कांग्रेस विधायक रेनू बाला को रविवार को पंचकूला में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रेनू बाला का डेंगू का इलाज चल रहा था। चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

यमुनानगर जिले में साढौरा से विधायक को ओजस सुपर सोशिलिटी अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया गया था। उनका प्लेटलेट काउंट 20,000 था।

चिकित्सक सोनू गोयल ने कहा कि उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनका प्लेटलेट काउंट 68,000 हो गया था और काउंट में बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे