Jharkhand Assembly Elections 2019 : नड्डा, गडकरी ने भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019, 10:32 PM (IST)

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को झारखंड में रैलियां कीं और पार्टी के लिए वोट मांगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। पहले चरण में 30 नवंबर को 13 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है।

नड्डा ने पलामू जिले के चंदवा में एक रैली में कहा, "मोदी प्रधानमंत्री बने और अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। पिछले 70 सालों से दुश्मन जम्मू-कश्मीर पर नजर गड़ाए हुए थे। सिर्फ तीन परिवार बीते 50 सालों से अनुच्छेद 370 का लाभ ले रहे थे। वे अलगाववादियों को भी भड़का रहे थे।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, "कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एससी/ एसटी को लेकर झूठा दिखावा कर रहे हैं। इससे पहले एससी/एसटी समुदाय के लोगों को लोकसभा व जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भेजने का कोई प्रावधान नहीं था। अब, परिसीमन के बाद वे जम्मू-कश्मीर से संसद के लिए चुने जाएंगे।"

गडकरी ने पलामू जिले के विश्रामपुर में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने राज्य में गरीबी को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

--आईएएनएस