कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव 23 नवंबर से

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019, 8:35 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान कला, शिल्प, संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिकता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर के तट पर गीता महोत्सव के साथ आयोजित शिल्प मेले में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार और शिल्पकार संयुक्त प्रस्तुति देंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे