आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 21 नवम्बर 2019, 08:03 AM (IST)

मेष: आज कामकाज का दबाव ज्यादा ही रहेगा। यात्रा का भी दबाव रहेगा। आवश्यक हो तो यात्रा कर लें मेष: आज का दिन बहुत व्यस्त जाने वाला है। नया उत्तरादायित्व मिलेगा या आपकी पूछ बढ़ेगी। यात्रा का बहुत दबाव बना रहेगा परंतु उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। आपको अपनी शर्तों को बताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा परंतु जैसी कल्पना आप कर रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। भागीदारी के मामले में दिन शुभ है। कोई काम की बात हो सकती है। आपका व्यवसाय संतुलन अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। संतान के लिए कुछ नया करने की सोचेेंगे, उसके आसार बन रहे हैं। सरकारी लोगों से आज कुछ भी काम निकलवा लेंगे, वे आपके अनुकूल पड़ेंगे। बढ़ते हुए खर्चे चिंता उत्पन्न करेंगे।


वृषभ:
आज समय लाभ का बना है। अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कई दिनों से आपके मन में जो विचार चल रहे थे, वे सफल होते नजर आएंगे। काम-काज में अचानक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मित्र व सहयोगी भी परेशान करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए साधारण का प्रयास लाभ दे जाएंगे। कुछ नया नहीं करें क्योंकि यह उचित समय नहीं है। यात्रा की परिस्थितियां बन रही हैं जो कि लाभदायक हो सकती हंै। उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। भाई-बहिनों के लिए दिन शुभ है, उन्हें किसी काम से लाभ हो सकता है। कोई तात्कालिक परेशानी हल हो जाएगी। भूमि-भवन से संबंधित किसी मामले में गति हो सकती है, कोशिश करेंगे तो एक-दो दिन में बात बनने लगेगी।


मिथुुन:
आज समय सुधार पर है। घर-परिवार के लोग आपके काम-काज में रुचि लेंगे और मदद के लिए आगे आ सकते हैं। कपड़े, जेवर इत्यादि वस्तुओं की खरीद होगी। आज किसी अच्छे उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा, आपकी पूछ बढ़ेगी और काम को मान्यता मिलेगी। किसी समूह में शामिल हो सकते हैं या किसी दावत में जाने का अवसर मिलेगा। संतान के लिए दिन शानदार है, वे अच्छा कार्य-प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय के संबंध किसी मामले में संतान को सफलता मिल सकती है। आज काम-काज का दबाव ज्यादा ही रहेगा और अधिक समय देना होगा। इच्छा के विरुद्ध कोई काम होने से मन अप्रसन्न रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज प्रात: से ही मन में उत्साह बना रहेगा। बकाया काम को करने के लिए खूब कोशिश करेंगे पर कुछ कर ही नहीं पाएंगे। अपना निर्धारित काम भी समय पर नहीं कर पाएंगे। आज व्यस्तता अधिक है और कई नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशानियां हो सकती हैं परंतु आगे के लिए अच्छे आश्वासन मिलेंगे। व्यवसाय या नौकरी में आपसी सहमति का अभाव रहेगा। साझा भाव से काम करने की चेष्टा करेंगे परंतु ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी और कोई ना कोई आपके साथ तालमेल बैठाकर चलेगा परंतु आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। यात्रा योग प्रबल है और लाभकारी हो सकती है परंतु उत्तर दिशा की यात्रा ना करें।


सिंह: आज व्यावसायिक शत्रुओं से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आप किसी प्रतियोगिता में ना पड़ें क्योंकि वक्री मंगल क्रोध में कोई गलत काम करा सकते हैं। आपको अत्यधिक काम-काज में मन लगाना चाहिए जिससे कि प्रतिशोध की भावनाओं से मुक्ति मिले। कोई काम अचानक नहीं छोड़ें। आज यात्रा का विचार हो तो उसे त्याग दें क्योंकि उसका शुभ फल नहीं आएगा। वाहन संबंधी परेशानी आ सकती है, वाहन पर खर्चा होगा। धार्मिक मामलों में मन अधिक लगेगा। अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। संतान संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे, उनकी परेशानी के निवारण के लिए किसी की मदद लेनी होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी।


कन्या:
आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। शुभ समाचार भी मिलेंगे तो दूसरी तरफ कुछ कठिनाई भी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। भागीदारी के मामलों में आज अधिक लाभ होगा परंतु अंदर ही अंदर तनाव में रहेंगे। संतान की तरफ से चिंता रहेगी। आपको चाहिए कि संतान के पक्ष को समझने की चेष्टा करंे। नाराजगी का कोई कारण हो तो दूर हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा। कोई नई उपलब्धि हो सकती है और जीवनसाथी को व्यवसाय में लाभ होगा। साझा भाव के काम करने में लाभ औसत से अधिक होगा परंतु आज आप किसी कानूनी विवाद से दूर रहें, आपका पक्ष कमजोर रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी


तुला: आज का दिन थोड़ा व्यस्त ही रहेगा। आप जिस खास काम की उम्मीद लगाए बैठै हैं उसमें अड़चने हैं, कोई व्यक्ति वादा करके भी मुकर जाएगा, वह काम बाद में कभी होगा। अपने भाईयों व रिश्तेदारों से कोई काम बन सकता है परंतु उसके लिए आपको अच्छी मशक्कत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की तरफ से चिंता रहेगी, दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा और मानसिक चिंता रहेगी। किसी कार्य-विशेष के लिए धन प्रबंध उचित रूप से हो जाएगा। आज जितना चाहेंगे, उतना हो जाएगा। आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा होगी, स्थानीय यात्राओं के अलावा बाहर की यात्रा होना संभव है। यात्रा आंशिक रूप से सफल रहेगी। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें, वात-विकार परेशान करेंगे।



वृश्चिक: आज का दिन शक्तिशाली है। सोचे हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी कार्य को बनाने के लिए अपने कौशल का परिचय देना होगा। भाग्य साथ दे रहा है, ना केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि सोचा हुआ काम भी ढंग से बनेगा। व्यवसाय संबंधी किसी वार्ता को आगे बढ़ाएंगे। दैनिक काम-काज में वृद्धि होगी। बाहरी शहरों से आय अधिक होगी। आज चंद्रमा बलवान हंै, किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभ दे सकती है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। आय अच्छी होते हुए भी ऋण लेने का दबाव बना रहेगा। कार्य के विस्तार में लगे रहेंगे, नए-नए लोगों से मिलना होगा। भाई-बहिन से कोई लाभ नहीं होगा।


धनु: समय लाभ का बना है। लाभ कमाने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। आपको कोई गैरकानूनी कदम नहीं उठाना चाहिए। व्यवसाय में विरोधियों को परास्त करने के लिए जो कदम उठा रहे हैं, उनमें सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में संतान की सलाह लेना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई नरमी भी लानी पड़े तो कर लेना चाहिए। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा। घर-परिवार के मामले निबटाने का अवसर मिल सकता है। आप विनम्रता से काम लेंगे तो लोग आपकी राय मान लेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई नई वार्ता चालू हो सकती है। माता के लिए ठीक है परंतु पिता के लिए दिन कठिन रहेगा, उन पर विशेष ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़े : मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...




मकर: समय विशेष लाभ का बना है। कठिन परिस्थितियों के बीच भी आपका काम आगे बढ़ेगा। लोगों से आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। घर-परिवार में कुछ लोग नाराज से रहेंगे परंतु आप शाम तक आम सहमति बनाने में सफल हो जाएंगे। आज आर्थिक दृष्टि से जितना सोच रहे हैं, उतना लाभ नहीं होगा। आपको नाकामी से निराश होने की जरूरत नहीं है। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा, घर से बाहर आपका सम्मान अधिक मिलेगा। आज पित्त-विकार परेशान कर सकते हैं। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा, किसी बुजुर्ग को परेशानी बनी रहेगी। कठिन परिस्थितियों के बाद भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल हो जाएंगे।


कुंभ: आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। आर्थिक लाभ होते हुए भी धन की आवश्यकता बनी रहेगी, जिसकी पूर्ति कहीं ना कहीं से हो जाएगी। आर्थिक दबाव औसत से अधिक रहेगा और कुछ धन प्रबंध करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है और उन्हें कोई उपलब्धि हो सकती है। किसी समझौता वार्ता में आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी के काम सफल होंगे। यात्रा दबाव बना रहेगा परंतु उसको व्यावसायिक यात्रा बनाने में सफल नहीं होंगे। धर्म के कामों में मन अधिक लगेगा। शत्रुओं के विरुद्ध आप छोटी-मोटी कार्यवाही कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का पूर्ण समर्थन मिलेगा।


मीन:
आज समय सामान्य तौर से ठीक है परंतु कुछ कठिनाईयां भी रहेंगी। मन ही मन असंतोष बना रहेगा। अपने से वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई नई बात सामने आ सकती हैं जो लाभकारी होगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय लाभदायक सिद्ध होंगे। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी, अधीनस्थ लोग भी आज्ञा मानेंगे। काम-काम में मन ही मन असंतोष रहेगा जिसके लिए कोई नया संकल्प ले सकते हैं। किसी खास समाचार से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी, अचानक आर्थिक लाभ होना संभव है। यात्रा का दबाव बहुत अधिक होगा परंतु टिककर काम करने में ही ज्यादा लाभ है। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।

यह भी पढ़े : क्या होता है पितृदोष व मातृदोष