आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 17 नवम्बर 2019, 2:31 PM (IST)

मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। पिछली एक समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। ग्रहस्थिति सुधर रही है। प्रात: से ही मन में जोश सा रहेगा। पुराने बकाया काम तेजी से निपटाएंगे। काम-काज में कुछ सुधार लाने होंगे। साझा भाव से काम में लाभ होगा। आप कई नए लोगों का सहयोग लेंगे। आज किसी निकट रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। स्वभाव में नरमी बनाए रखना होगा। घर-परिवार में संबंध अच्छे बने रहेंगे। संतान की समस्याओं का कोई हल निकलने ही वाला है। आपको कोई बाहरी मदद मिल सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें, अनियमितता के कारण वायु प्रकोप हो सकता है। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।


वृषभ: एक प्रमुख चिंता का निवारण आज हो आएगा। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। श्रम के अनुरूप लाभ मिलने की संभावना रहेगी। अच्छे सहयोगी मिलने के कारण काम-काज का कौशल बढ़ेगा और नए प्रयोग कर पाएंगे। भागीदारी के मामलों में ज्यादा सफलता मिलेगी और कई दिनों की मेहनत रंग लाने लगेगी। आपके विरोधी कुछ ना कुछ ऐसा करेंगे, जिनसे आपको परेशानी होगी परंतु कहीं पर आपको नुकसान नहीं होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आज किसी कारणवश कई लोग आपको जानने लगेंगे। घरेलू वातावरण में सुधार के संकेत हैं। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।

मिथुुन: समय सुधार पर है। आपकी कार्य-पद्धति में सुधार होगा। संतान को लेकर दिमाग में जो चिंतन चल रहा है वह सही दिशा में है। कोई विशेष उपलब्धि नजर आ सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे, पिछले दिनों की गलती को सुधारने का अवसर मिलेगा और कोई नया उत्तरदायित्व मिलेगा। व्यावसायिक सहयोगी अच्छा कार्य करेंगे और औसत से अधिक लाभ दे सकते हैं। आज खर्चा भी बहुत है। यात्रा बिल्कुल नहीं करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। भाई-बहिनों से सहयोग मिल सकता है परंतु ऐसा शर्तों के आधार पर होगा। पित्त विकार से परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: अगर कोई यात्रा करनी है तो शाम होने से पहलीे ही संपन्न कर लें। शाम के बाद यात्रा कष्टकारी होगी। आज किसी कार्य में चल रही अड़चन समाप्त हो सकती है। आर्थिक रूप से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं परंतु किसी कारण से आपके भुगतान भी रुक सकते हैं। भागीदारी के मामले में सावधानी बरतें क्योंकि संबंध खराब हो सकते हैं। आपसी मन-मुटाव से काम-काज की प्रगति पर असर आएगा। किसी प्रतियोगिता या टेंडर में आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहिनों की तरफ से चिंता रहेगी और आपको मन ही मन तकलीफ रहेगी। सरकारी लोगों से आपके काम बन सकते हैं। पश्चिम दिशा की यात्रा कष्ट दे सकती है परंतु अन्य दिशाएं शुभ हैं।

सिंह: आज काम-काज में ठोस प्रगति होगी। आज कोई नया व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए जो उपाय कर रहे हैं उनमें अनुमान से अनुपात में ही लाभ होगा। एकल प्रयास सफल नहीं होंगे। साथी के नाम से यदि कोई काम हो तो उसमें प्र्रगति होगी। लोग आगे आकर आपका सहयोग करेंगे। नौकरी में कार्य-प्रदर्शन अच्छा करेंगे, काम-काज की समस्या का निवारण हो जाएगा। आज धार्मिक कार्यों में मन अधिक लगेगा। किसी स्थान की यात्रा करेंगे और दान-दक्षिणा भी देंगे। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें, अन्य दिशाएं शुभ हैं।

कन्या: यह समय कठोर श्रम का है। कार्यभार बहुत अधिक बढ़ जाने वाला है, उसका लाभ मिलेगा। आज आपकी साख अच्छी रहेगी, आपके कहने मात्र से काम बन जाएंगे। सरकारी लोगों या संस्थाओं में आपकी पूछ बढ़ेगी। यदि व्यवसायी हैं तो आपके सहायक अच्छा काम करके देंगे। भागीदारी के मामलों में सब-कुछ स्पष्ट नहीं रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। यह विशेष समय चल रहा है जिसमें आपकी छवि सुधरेगी। आपको कोई उपहार मिल सकता है या कोई विशेष सुविधा मिल सकती है। सगाई संबंधी बातों में गति आएगी। साथी के नाम से चल रहे काम में लाभ होगा। पश्चिम दिशा की यात्रा अनुकूल नहीं है परंतु अन्य दिशाएं शुभ हैं।

ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

तुला: पारिवारिक मामलों में परस्पर संबंध सुधरेंगे। यात्रा का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु आप निकल नहीं पाएंगे। संतान को लेकर मन ही मन कुछ चिंताएं रहेंगी, उनके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी, धन की उपलब्धि होगी। अच्छा होगा आप ज्यादा कार्यभार उन पर सौप दें। सरकारी लोग थोड़ी मदद करेंगे, बड़ी कंपनियों से सीमित सहयोग मिलेगा। शाम के बाद यात्रा करने का लाभ मिल सकता है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। साथी के नाम से चल रहे काम-काज में प्रगति तो होगी परंतु बाधाएं भी खूब रहेंगी, संतान का कारोबार अच्छा चलेगा।


वृश्चिक: समय लाभ का बना है। आप जिस ढंग से चाहते हैं, उसी ढंग से काम-काज बनने लगेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे, भाई-बहिनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और कोई नया उत्तरदायित्व दे सकते हैं परंतु इसमें अच्छे-बुरे परिणाम दोनों ही आ सकते हैं। आप बिना सलाह-मशविरा के कोई नया काम ना करें। घर-परिवार में कलह बनी रहेगी, आपको चाहिए कि काम-काज में मन लगाएं। काम-काज को बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यात्रा सोच-समझकर करें।

धनु: मन में सुबह से कुछ अच्छा अनुभव करेंगे। कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है, स्थितियों में सुधार होगा, आप किसी तरह से अपना काम बना ही लेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। औसत से अधिक आय होगी परंतु खर्चे भी बराबर ही होंगे। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी, कोई अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। किसी निकट रिश्तेदार के व्यवहार से तकलीफ होगी। घर-कुटुंब के मामले में सावधानी से ही बात करें। आपकी कही गई बात की रक्षा करना मुश्किल हो जाएगा। खर्चा बहुत ज्यादा होगा और कोई उपाय काम नहीं करेंगे। यात्रा के अवसर हैं परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

मकर: आज समय सुधार पर है, आपका प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। कई नए लोग आपके परिचय क्षेत्र में आएंगे और आपको उनसे लाभ होगा। आज पद-प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी बहुत चिंंता रहेगी। घर व बाहर थोड़ा क्रोध का सा वातावरण हो सकता है जिसमें आपको बहुत ही कौशल का परिचय देना होगा। किसी शत्रुतापूर्ण व्यवहार से बहुत मानसिक कष्ट होगा। अर्थ लाभ के अवसर बने हुए हैं और किसी विशेष उपाय से ही अर्थ लाभ बढ़ेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वायु विकार व पित्त विकार परेशान करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। एक जगह टिककर काम नहीं कर पाएंगे। संतान से अहसमति बनी रहेगी।


कुंभ: आर्थिक लाभ के लिए जो प्रयास कर रहे हैं उनमें सफलता मिल सकती है। आपको नए भागीदार बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। घर-कुटुंब के मामलों में आपके प्रस्ताव को सब स्वीकार कर लेंगे। आपके प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। भागीदारी के मामलों में आपको विशेष लाभ की संभावना है। कार्य-विस्तार में खर्चा बढ़ेगा परंतु लाभ भी होगा। इस समय भाग-दौड़ अधिक रहेगी, मातृपक्ष की चिंता ज्यादा रहेगी। विरोधी परास्त होंगे, साथी के काम-काज में गति आएगी और लाभ बढ़ेगा। कई नए विद्वानों से या तकनीकी लोगों से मिलना होगा। आज शाम तक यात्रा नहीं करें, बाद में कर सकते हैं परंतु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।




मीन: आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। काम-काज में प्रगति होगी। एक-दो नए लोगों से मिलना होगा। काम-काज के सिलसिले में किसी से भारी विरोध हो सकता है जिसमें काफी समय नष्ट होगा। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण का उपाय करेंगे, जो सफल होगा। साथी के नाम से व्यवसाय में लाभ होगा। एक प्रमुख काम में कोई नई बाधा उत्पन्न होगी, जिसके कारण आपको अन्य लोगों का सहयोग लेना होगा। शाम तक अगर कोई यात्रा कर ली जाए तो लाभ हो सकता है परंतु बाद में कष्टकारी है। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। नौकरी करते हैं तो आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। काम-काज में कुछ नयापन लाएंगे।

ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी