शादी की सालगिरह पर रणवीर, दीपिका ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 14 नवम्बर 2019, 5:07 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न 14 नवंबर से मनाना शुरू कर दिया है। शुरुआत उन्होंने आंध्रप्रदेश के चित्तूर स्थित तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दर्शन करने से की और भगवान वेंकटेश्वर से आशीर्वाद लिया। दीपिका ने गोल्ड जरी वाली लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं रणवीर ने बिज रंग का बंदगला शेरवानी पहन रखा था।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों मंदिर के सामने पोज देते नजर आए।

इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "जैसा कि हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, हमने भगवान वेंकटेश्वर का आर्शीवाद लिया। आप सभी का ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

ये भी पढ़ें - शाहरूख ने खोला अपने रोमांटिक होने का यह सबसे बड़ा राज

ये भी पढ़ें - बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार