पृथ्वी ने अपने जन्मदिन पर कहा, जल्द वापसी करूंगा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 09 नवम्बर 2019, 6:54 PM (IST)

मुंबई। अपना 20वां जन्मदिन मना रहे भारतीय सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं। पृथ्वी ने इस साल अनजाने में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

पृथ्वी ने शनिवार को नेट पर अभ्यास करते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा, "मैं आज 20 साल का हो गया हूं। मैं आश्वासन देता हूं कि यह पृथ्वी शॉ 2.0 होगा और आगे बढ़ेगा। अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका शुक्रिया। जल्द वापसी करूंगा।"

पृथ्वी ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने राजकोट में अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे