डिजिटलीकरण की दिशा में निगम की एक ओर पहल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 नवम्बर 2019, 7:34 PM (IST)

जयपुर। डिजिटलीकरण की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए नगर निगम डेयरी बूथों के किराये को ऑनलाईन प्राप्त करने की व्यवस्था कर रहा है। यूडी टैक्स की तर्ज पर अब डेयरी बूथों के किराये के बिल ऑनलाईन जारी होगे। डेयरी बूथ संचालक निगम की बेवसाईट पर ऑनलाईन या हैल्पलाईन सेन्टर पर ऑफलाईन इन बिलों का भुगतान कर सकेगे।

आयुक्त विजयपाल सिंह ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देष दिये है कि 13 नवम्बर तक वे निर्धारित फार्मेट में उनके क्षेत्र मे संचालित डेयरी बूथों एवं उन पर बकाया किराये की जानकारी उपलब्ध करवाये। जैसे ही यह जानकारी प्राप्त होगी निगम मुख्यालय पर डेयरी बूथों के ऑनलाईन बिल जनरेट किये जायेगे।
गौरतलब है कि नगर निगम क्षेत्र में लगभग 770 डेयरी बूथ संचालित है। जिनके लिये 12 हजार रूपये वार्षिक किराया तय किया हुआ है। यह किराया राषि उन्हें हर तिमाही में जमा करानी होती है। ऑनलाईन व्यवस्था नहीं होने की वजह से कई डेयरियों का किराया समय पर प्राप्त नहीं हो पाता है जिससे निगम को राजस्व की हानि होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे