आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 06 नवम्बर 2019, 08:05 AM (IST)

मेष:- आज का दिन अधिक खर्चे वाला होगा और ऐसे कार्यों पर खर्च करने को मजबूर हो जाएंगे जिसे आप नहीं चाहते। किसी यात्रा पर जाते-जाते भी शायद मन बदल जाए और किसी अन्य काम में अचानक हाथ डालना पड़ जाए। किसी काम को करने न करने को लेकर मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। दोपहर तक कहीं की यात्रा नहीं करें, दोपहर के बाद यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा और थोड़ी बहुत आय होगी। जिस खास कार्य को आज आप करना चाहते हैं उसको लेकर विरोध के स्वर रहेंगे और आपको योजना में परिवर्तन करना पड़ सकता है। संतान के लिए शुभ समय है। भाई-बहिनों की तरफ से निश्चिन्त नहीं रह पाएंगे।




वृषभ:- यदि कहीं यात्रा का कार्यक्रम है तो टाल दें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिए बाहर के शहरों से संबंध रहेगा परन्तु उसके लिए यात्रा आवश्यक नहीं है। आपकी आजीविका स्थल पर या घर में थोड़ा बहुत मनमुटाव रह सकता है। भाई-बहिनों और अन्य करीबी लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे परन्तु घर के अन्दर की कलह सतह पर नहीं आ जाए, इसकी कोशिश आप जरूर करें। संतान के लिए समय शुभ चल रहा है परन्तु उनको किसी एक मामले में बहुत कठिनाई बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिशें आप कर रहे हैं उनमें नवीनता लाने की चेष्टा करें, आपको सफलता मिल भी जाएगी। अचानक लाभ का कोई अवसर बन रहा है परन्तु आज न होकर यह कार्य अगले एक-दो दिनों में हो सकता है। पाचनतंत्र के विकारों से सावधान रहें।





मिथुन:- जिस कार्य को आप करना चाहते हैं उसमें थोड़ा बहुत विघ्न आ जाएगा। हर कार्य में रोका-टोकी इन दिनों देखने को मिल रही होगी। इन दिनों किसी एक स्थान पर टिक कर बैठना मुश्किल रहेगा। आजीविका क्षेत्रों में आप परिवर्तन करना चाहते हैं परन्तु उसके लिए अभी उचित समय नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई न कोई कष्ट आएगा भी। भागीदारी में कोई न कोई संशय बने रहेंगे। ऐसा कई दिनों तक चलेगा। आज वाहन सुविधा बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता इन दिनों बढ़ेगी परन्तु पिता से दूरी भी बढ़ सकती है। सरकारी लोगों से बनने वाले काम आसानी से बनेंगे। कोई एक आदमी आपके विरोध में है और नहीं चाहता कि आपके कामकाज सहज रूप से बनें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा बल्कि कोई मित्र इन दिनों बड़ी मदद दे सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




कर्क:- आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। न केवल आर्थिक लाभ होंगे बल्कि किसी काम को अच्छे ढंग से सम्पादित भी कर पाएंगे। न बनने वाला काम भी आज आसानी से बन सकता है। शत्रु अपना काम करेंगे परन्तु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो नियोजक प्रसन्न रहेंगे, यदि व्यवसाय करते हैं तो भी सरकारी विभागों के लोगों से सहयोग मिलेगा। किसी काम से आज विशेष प्रतिष्ठा आपको मिल सकती है। संतान के लिए शुभ दिन है और चाहे पढ़ाई में, चाहे व्यवसाय में उनकी योग्यता उभर कर सामने आएगी। आपकी अपना काम करते रहने में भलाई है परप्रपंच में नहीं पड़ें अन्यथा व्यर्थ के आक्षेप आपके ऊपर आएंगे। खानपान उच्चकोटि का रहेगा, कई लोगों से मिलना हो सकता है।




सिंह:- आज भाग्यशाली दिन है और किसी महत्वपूर्ण काम को आप बना सकते हैं। आज कई अनजाने लोगों से मिलना होगा और एक-दूसरे को लाभ देने की बातें करेंगे। कहीं से अचानक लाभ की कोई आशा की जा सकती है परन्तु खर्चा भी कम नहीं होगा। संतान की तरफ से आप चिंतित रहेंगे। काम करते-करते कहीं चोट नहीं लग जाए इसका ध्यान रखें। घरेलू कलह आज परेशान करेगी। कोई न कोई बात ऐसी सामने आएगी जिससे कलह भडक़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, कुछ खर्चा भी होगा, यात्रा कष्टकारी हो सकती है। वाहन संबंधी कष्ट आ सकते हैं। आज किसी भी पार्टी में जाएं तो सावधानी बरतें क्योंकि खानपान के दूषण से परेशानी हो सकती है।




कन्या:- आज न तो कोई यात्रा करें और न किसी नए काम की शुरुआत। बीच में विघ्न आ सकता है। आज मन ही मन बहुत परेशानी अनुभव करेंगे। बनते हुए काम बिगड़ते से नजर आएंगे। कोई बीच का व्यक्ति आपके काम बिगाडऩे पर तुला हुआ है। किसी एक काम में आक्षेप भी आएंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास हो सकती है। आपकी कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जाएगा। इससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। भागीदारी के कामों में भी आज कुछ परेशानी आ सकती है और मनमुटाव बढ़ेगा। आजीविका क्षेत्रों में थोड़ी बहुत प्रशंसा मिल सकती है। बहुत कठोर परिश्रम के बाद भी इतनी प्रशंसा नहीं मिल पाएगी जिसके कि आप हकदार हैं। बड़े भाई-बहिनों से अच्छा सहयोग रहेगा और सद्भाव बना रहेगा।


यह भी पढ़े : इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह




तुला:- आज बहुत भागदौड़ का दिन है। यदि व्यवसाय में दूसरे शहरों से आय होती है तो दिन अच्छा जाएगा और आपके काम बनेंगे। अचानक धन की आवश्यकता हो सकती है जिसके लिए आप भागदौड़ करेंगे और प्रबंध हो भी जाएगा। आर्थिक लाभ के अवसर हैं परन्तु उनसे काम नहीं चलेगा और धन प्रबंध करना ही पड़ेगा। दैनिक आय भी बढ़ेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। आपकी राय मानी जाएगी और इससे आपके मन को बड़ी तसल्ली रहेगी। अपने किसी प्रिय की तरफ से आज दावत का निमंत्रण मिल सकता है। सारे काम छोडक़र आपको उसे स्वीकार करना चाहिए। भागीदारी से लाभ की संभावना है। नियम विरुद्ध किसी भी कार्य को आज मना कर दें क्योंकि आगे उसके परिणाम अच्छे नहीं आएंगे।



वृश्चिक:- आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। आर्थिक लाभ हो सकता है और किसी विशेष कार्य की सिद्धि हो सकती है। सार्वजनिक रूप से भी प्रशंसा मिलेगी और आपका कोई अच्छा कार्य लोगों की नजर में आएगा। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आपका मान बढ़ेगा। एक दो विरोधी सहयोग का प्रस्ताव कर सकते हैं। पुरानी शत्रुता भुलाकर आप अपने व्यवहार में और विनम्रता ले आइए। आज खानपान में असावधानी नहीं बरतें क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पूजा पाठ में भी मन लगेगा और कोई विशेष काम बनने के कारण आप ईश्वर को धन्यवाद भी देंगे। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन है।



धनु:- आज प्रात: से मन में बहुत अनिश्चय बना रहेगा। किसी कार्य को करें या ना करें, इस दुविधा में ही रहेंगे। सार्वजनिक रूप से आपका मान बढ़ेगा, कोई विशेष कार्य करने के लिए आपको दिया जा सकता है। जो उत्तरदायित्व दिया जाएगा उसे आप बहुत अच्छी तरह निभाएंगे। आज आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। किसी की अपेक्षा पर बहुत खरा उतरेंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, बच्चों के लिए थोड़ा समय आज निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के लिए समय ठीक नहीं चल रहा है। निजी संबंधों में भी कड़वाहट रहेगी। किसी विवाद में बहुत सावधानी बरतें अन्यथा परेशानी आ सकती है। कानून का उल्लंघन करने वाली कोई भी बात नहीं करें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यावसायिक मामलों में बहुत विनम्रता का परिचय दें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।


यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी




मकर:- आपके आसपास चल रहे वातावरण से आप बहुत परेशान रहेंगे। असहमति, कलह या काम बिगडऩे की परिस्थितियां आपको परेशान रखेंगी। किसी विवाद में यद्यपि आप हारेंगे नहीं परन्तु मन परेशान रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज दिन ठीक है और आप किसी भी कौशल से अनुपात से अधिक धन पाएंगे। आज किसी ऐसे कार्य में खर्चा होगा जो मजबूरी में किया गया लगता है। आपको ऐसा लगेगा कि जैसे दण्ड भर रहे हैं। नियम विरुद्ध काम का परिणाम का भी हो सकता है। घर में कलह का सा वातावरण हो सकता है। आपके व्यक्तिगत रिश्तों में कुछ क्षण कठिनाई के आ सकते हैं। खाने-पीने में बहुत ही सावधानी बरतें। मौसमी बीमारी कष्ट दे सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और खर्चा भी होगा।


कुंभ:- आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम ही रहेगा। किसी कारण से कामकाज को करने में उत्साह कम रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय इतना अच्छा प्रतीत नहीं होता क्योंकि आय और व्यय दोनों ही ज्यादा होंगे। ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल नहीं है इसलिए सरकारी लोगों से बनने वाले कामों में बाधा आएगी। आज कोई छोटा-मोटा विवाद हो तो उसे तूल नहीं दें, समस्या अपने आप ही हल होती नजर आएगी। संतान की तरफ से मन ही मन चिंतित रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की भी बड़ी चिंता रहेगी। आज अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। घर-परिवार में जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। धार्मिक व्यक्तियों से मिलना हो सकता है या किसी विद्वान व्यक्ति के प्रवचन भी सुनने को मिल सकते हैं। खाने में मीठे का परहेज करें।




मीन:- आप आज बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। खूब काम करेंगे, खूब सम्मान होगा परन्तु दोपहर बाद परिस्थितियां इतनी अनुकूल नहीं रहेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ कष्ट हो सकता है या जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसके कारण थोड़ा बहुत अपयश झेलना पड़ सकता है। रुपए की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ेगी और आपको कहीं न कहीं से पैसा उठाना पड़ सकता है। दैनिक आय बढ़ेगी परन्तु फिर भी अधिक पैसे की आवश्यकता पड़ेगी। संतान की लंबी यात्राएं हो सकती हैं। संतान के लिए यद्यपि यह शुभ समय है परन्तु फिर भी उनकी किसी परेशान से आप भी परेशान होंगे। आज किसी दावत के लिए निमंत्रण मिल सकता है। आज कई मित्रों से भी एक साथ ही मिलना होगा।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार