जयललिता पर फिल्म के लिए कंगना कर रहीं कड़ी मेहनत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 05 नवम्बर 2019, 2:35 PM (IST)

मनाली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने मनाली वाले घर को पूरी तरह से डांस स्टूडियो में बदल दिया है। वह अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' के लिए तैयारी कर रही हैं। फिल्म में वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कंगना को कोरियोग्राफर के साथ अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "क्वीन कभी आराम नहीं करतीं। थलाइवी के लिए अभ्यास जोरों पर चल रहा है। इस एपिक सागा के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है।"

फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इसका निर्देशन ए.एल विजय कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस साल कंगना की दो फिल्में 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' और 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हुई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर