अक्सर आपने दो मुंह वाले सांप के बारे में भी सुना होगा और कुछ लोगों ने इसे देखा भी होगा। लेकिन सांप के सिर पर दो मुंह वाले सांप के बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। चीन में एक व्यक्ति के घर में एक ऐसा सांप निकला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सुबह अपने घर में देखा था। इसके बाद सेनझाउ ने उस विचित्र सांप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया और उसे पकड़कर एक बर्तन में रख लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जैसे ही स्थानीय लोगों
को सेनझाउ के घर दो मुंह वाले सांप के निकलने की खबर मिली उनके घर में उस
सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। खबरों के अनुसार, चीन के सरकारी
अखबार पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।
पीपल्स
डेली द्वारा पोस्ट सांप के विडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख
चुके हैं। इस वीडियो को 140 लोगों ने रीट्वीट किया है, जबकि 400 से अधिक
लोगों ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने तो इस दुर्लभ सांप को देखकर हैरानी
जताई। हालांकि एक शरारती बच्चे के कारण सांप वहां से भागने में सफल हो गया।
बच्चे ने कौतुहलवश उस बर्तन को खटखटाया, जिसमें सांप था तो उसी दौरान सांप
वहां से भाग निकला।
ये भी पढ़ें - एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे
बता दें कि यह पहला दो मुंह वाला सांप नहीं है। हमारे देश में भी दो मुंह वाले सांप की प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। रेड सैंड बोआ की विदेशों में तस्करी भी की जाती है। इस सांप की खास बात यह है कि सेनझाउ द्वारा पकड़े गए एक ही सिरे पर दो मुहं वाले सांप के बजाए इसके दोनों सिरों पर मुंह होता है।
ये भी पढ़ें - चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप