हरियाणा में पराली जलाने से रोकने गए अधिकारियों को बनाया बंधक

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 02 नवम्बर 2019, 10:56 AM (IST)

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले की ढाणी चेतनपुर में किसानों ने पराली जलाने से रोकने आए अधिकारियों की टीम को बंधक बना लिया गया। आपको बताते जाए कि दिल्ली से समीपवर्ती राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,हरियाणा के फतेहाबाद जिले की ढाणी चेतनपुर में किसान पराली जला रहे थे। इसी दौरान पराली रोकने गए अधिकारियों काे ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने अफ़सरों को बचाया। इसके बाद अब अधिकारियों को बंधक बनाने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पराली जलाने की घटनाओं की जानकारी देने वालों को इनाम के रूप में एक हजार रुपए नकद देने की घोषणा कर दी है और उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।