चुनाव आयोग आज कर सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 नवम्बर 2019, 12:59 PM (IST)

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज शाम साढ़े चार बजे ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने आज शाम साढ़े चार बजे शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को पूरा होने जा रहा है। इससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे को प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकते हैं। चुनाव की घोषणा के साथ झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो जाएगी।
आपको बताते जाए कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी को बेताब नजर आ रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए विधानसभा चुनाव में मिशन-65 प्लस का टारगेट फिक्स किया गया है। बीजेपी-एजेएसयू मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए तमाम विपक्ष दल एकजुट होने की कवायद में जुटे हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए 'बदलाव यात्रा' पर निकले हैं और बीजेपी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान रामेश्वर उरांव को देकर आदिवासी और कार्ड खेला है। इसके अलावा बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम अकेले चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे