maharashtra : शिवसेना के नेता संजय राउत काे भाजपा ने कार्टून साझा कर दिया ये जवाब

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 01 नवम्बर 2019, 10:05 AM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर तनातनी चल रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। दोनों के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद बंटवारे को लेकर तनाव बना हुआ है।

अपडेट :

-शिवसेना नेता संजय राउत की ओर से CM पद पर बयान पर दिए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से पलटवार किया गया है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया, जो शिवसेना पर तंज माना जा रहा है।
कार्टून में देवेंद्र फडणवीस एक रिंग लिए हुए दिख रहे हैं, इसी के साथ वो कह हैं कि ‘आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी। कार्टून में फडणवीस एक शेर की ओर इशारा कर रहे हैं।

-कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि शिवसेना कभी भी भाजपा से अलग नहीं हो सकती है। कांग्रेस नेताओं को सावधान करते हुए निरूपम ने कहा कि कांग्रेस को शिवसेना के साथ सरकार बनाने वाली बात से अलग रहना चाहिए। कांग्रेस का सरकार बनाने का विचार अपनी विचारधारा को समाप्त करने जैसा होगा।

इसी बीच शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच जो गठबंधन हुआ था उसी पर हम कायम है। यदि हम चेलेंज किया जाएगा हम सरकार भी बना देंगे। हमने ठान लिया तो शिवसेना सरकार भी बना देगी। हम बहुमत भी पा लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार से मुलाकात की, जिसने राजनीति सियासत में गरमी ला दी है। राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता जा रहा है और सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या शिवसेना भाजपा का साथ छोड़ किसी अन्य विकल्प पर विचार कर रही है। इसी बीच संजय राऊत का यह बयान कही नए राजनीति के संकेत तो नहीं दे रहे हैं।