तेल और शराब से युवक ने बनाई ऐसी बॉडी, देखकर हो जाएंगे हैरान...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019, 1:07 PM (IST)

नई दिल्ली। आज तक आपने कई तरह के बॉडी-बिल्डर्स को देखा होगा। इसनें से किसी ने एक्सरसाइज करके बॉडी बनाई तो किसी ने स्टेरोइड्स का सहारा लिया। लेकिन आज हम आपको ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने इन सब से अलग हटके तेल और शराब से ऐसी बॉडी बनाई जिसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, यह सच है।

ब्राजील के साओ पॉउलो में रहने वाले कंस्ट्रक्शन वर्कर वाल्डिर सिगाटो को लोग रियल हल्क या हीमैन के नाम से जानते हैं।

सिर्फ 5 साल के अंदर उन्होंने अपनी बॉडी 12 इंच से 23 इंच की बना ली है। लेकिन वाल्डिर अभी अपनी बॉडी को इन इंजेक्शंस के सहारे 27 इंच का बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, वाल्डिर को बचपन में ड्रग्स की लत लग गई थी। इस वजह से उनका वजन काफी कम हो गया था। उन्होंने ड्रग्स छोड़कर जिम ज्वाइन किया लेकिन उन्हें काफी कम टाइम में अच्छी बॉडी चाहिए थी। किसी ने उन्हें सिन्थॉल के बारे में बताया। इसके बाद वाल्डिर ने सिन्थॉल इंजेक्शंस लेना शुरू किया। इन इंजेक्शंस की वजह से उनके मसल्स काफी बड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन

वाल्डिर को आस पास के लोग मॉन्स्टर कहते हैं। ये सिन्थॉल इंजेक्शंस काफी खतरनाक होती हैं। इसके ओवर डोज से मौत तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट

हालाकि, वाल्डिर सिगाटो को डॉक्टर्स ने इंजेक्शन लेने से मना किया है। लेकिन अब वाल्डिर इस इंजेक्शन के जरिए अपने बाईसेप्स को 27 इंच का बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...

उन्हें अपनी बॉडी की वजह से मिलने वाला अटेंशन काफी पसंद है। वाल्डिर अपने बांह के अलावा छाती और पीठ में भी सिन्थॉल से भरे इंजेक्शंस लेते हैं।

ये भी पढ़ें - अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX