क्यार चक्रवात के अगले 24 घंटों में और खतरनाक होने के आसार, IMD ने किया अलर्ट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अक्टूबर 2019, 5:09 PM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान क्यार को मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले 24 घंटों में क्यार चक्रवात के और खतरनाक होने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान क्यार के चलते बहुत भारी बारिश हो सकती है। तूफान क्यार शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है, जिसके चलते कर्नाटक और महाराष्ट्र में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक क्यार चक्रवात के चलते हवाओं की रफ्तार शनिवार को 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं इस तूफान का महाराष्ट्र के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ सहित गोवा और उत्तर कर्नाटक के तटीय इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की सलाह...
समाचार एजेंसी पीटीई के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते पालघर जिला कलेक्टर कैलाश शिंदे ने मछुआरों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं जिला मत्स्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 1411 नौकाएं समुद्र में गई थीं, जिन्हें वापस लाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे