Ayodhya Diwali : दीपों से जगमगाई राम की नगरी अयोध्या, सबसे ज्यादा दीये जलाने का बना विश्व रिकार्ड

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 अक्टूबर 2019, 4:44 PM (IST)

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव का तीसरा संस्करण लोकार्पित हो रहा है। इस बार सरयू किनारे दीपोत्सव का आयोजन किया गया है जो तीन दिन तक चलेगा। अयोध्या में दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बन गया हैं। अभी तक चार लाख 10 हजार दीए जलाए गए। राम की पैडी पर लेजर लाइट का भव्य आयोजन हो रहा है। इस दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे जो एक विश्व कीर्तिमान होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या में मौजूद हैं जिन्होंने प्रभु राम का राज्याभिषेक किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद हैं।

UPDATE....

- अयोध्या में दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना। अभी तक चार लाख 10 हजार दीए जलाए गए। राम की पैडी पर लेजर लाइट का भव्य आयोजन हो रहा है।

- अवध विश्वविद्यालय के लगभग 6000 छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस उत्सव को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं। छात्र और शिक्षक 12 घाटों पर दीये सजाने में जुटे हैं। उनकी नजर शनिवार की शाम दीपक जलाने को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की है।


भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं : योगी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भारत किसी को छेड़ता नहीं और कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई भारत को छेड़े तो उसे छोड़ता भी नहीं है। अयोध्या की पहचान दुनियाभर के सनातनियों के लिए वैसी ही है, जैसे अन्य धर्मों के अनुयाइयों के लिए उनकी विरासत।

सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव तक जनता तक पहुंचा। भारत दुनिया में विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो रहा है। पीएम मोदी ने रामराज्य की धारणा को साकार किया। पांच साल में पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ लोगों को घर मिले।

सीएम योगी ने कहा, राम की परंपरा पर हम सबको गर्व है। आज एक शुभ दिन है भगवान राम का राज्याभिषेक संतों के हाथों हुआ है। 226 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा आज एक शुभ दिन है, भगवान राम का राज्याभिषेक संतों के द्वारा हुआ है।

 दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ ने राम-सीता की आरती उतारी।

अयोध्या में दीपोत्सव पर रामनगरी में 5.51 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। इस आयोजन में अवध विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों के बच्चे राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाएंगे। दूसरी ओर, 14 मठ-मंदिरों को करीब डेढ़ लाख दीपों से रोशनी करने की तैयारी है। व्यापारी और आमजन भी घरों से लेकर शहर के चौराहों तक दीप जलाएंगे। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम अयोध्या पहुंच गई हैं।

शनिवार को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात हैं।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि दुकानदारों को सहूलियत दी जा रही है। दुकानें पूर्ववत लगाई गई, अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।