ये क्या! 21 बच्चों की मां फिर हुई गर्भवती, जानिए सुपरमॉम की क्या है उम्र...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019, 1:47 PM (IST)

नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है लेकिन सबसे उससे भी बडी हैरानी की बात तो ये है कि यह महिला एक बार फिर से गर्भवती हो गई है।

जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है। अब ये महिला अपने 22वें बच्चे को जन्म देगी। एक यूट्यूब वीडियो के जरिए महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए गर्भवती होने की पुष्टि की है।

ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार...
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की सबसे बडी फैमिली की इस महिला का नाम सू रैडफोर्ड (44), जबकि इनके पति का नाम नोएल (48) है, जो ब्रिटेन के मोरेकैम्बे में रहते हैं।

दिचलस्‍प बात यह है कि बीते साल 2018 में ही सू और नोएल ने घोषणा की थी कि वह अब आगे बच्‍चा प्‍लान नहीं करेंगे। लेकिन दोनों ने परिवार में एक और सदस्‍य लाने का निर्णय किया। विडियो में सू रैडफोर्ड कहती हैं, ‘हम फिर से मां-बाप बनने वाले हैं। हम 15 हफ्ते से प्रेग्‍नेंट हैं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार वो बेटे को जन्म देंगी। उनका कहना है कि अगर इस बार उन्होंने लड़के को जन्म दिया तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें - सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट

सू और नोएल परिवार को ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार माना जाता है। इनका बेकरी का पारिवारिक कारोबार है, जिसे ये मिलकर चलाते हैं।

ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार...

ये भी पढ़ें - Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...

ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार...
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सू और नोएल के घर में कुल 10 कमरे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं।

ये भी पढ़ें - 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवें बच्चे के जन्म के बाद सू के पति नोएल ने नसबंदी करा ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से सर्जरी करा ली।

ये भी पढ़ें - यहां कब्र के नीचे सपरिवार रहते हैं, जानिए क्यों ....

दुर्भाग्‍य से सू और नोएल की 17वीं संतान अब इस दुनिया में नहीं है। अल्‍फी की जन्‍म के साथ ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें - यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन

सू और नोएल का सबसे बड़ा बेटा क्रिस और बेटी सोफी अब उनके साथ नहीं रहते हैं, जबकि बाकी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। उनका अपना परिवार है। सोफी खुद तीन बच्‍चों की मां है। यानी सू और नोएल नाना-नानी भी बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें - झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!