चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्य दलों कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पूरी 90 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31, जननायक जनता पार्टी ने 10, निर्दलीय ने 7, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने 1-1 सीट जीती। पिछली बार वर्ष 2014 में हुए चुनाव में भाजपा ने 47, इंडियन नेशनल लोकदल ने 19, कांग्रेस ने 15, हरियाणा जनहित कांग्रेस ने 2, बहुजन समाज पार्टी, शिरोमणि अकाल दल व निर्दलीय ने 5 सीट जीती थी। भाजपा ने सरकार बनाई और मनोहरलाल खट्टर मुख्यमंत्री चुने गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे